28 जून को संयम स्वर्ण महोत्सव का आयोजन

पाटिलपुत्र दिगम्बर जैन समिति की ओर से संयम स्वर्ण महोत्सव का आयोजन 28 जून ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jun 2017 01:26 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jun 2017 01:26 AM (IST)
28 जून को संयम  स्वर्ण महोत्सव का आयोजन
28 जून को संयम स्वर्ण महोत्सव का आयोजन

पटना। पाटिलपुत्र दिगम्बर जैन समिति की ओर से संयम स्वर्ण महोत्सव का आयोजन 28 जून को पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कांग्रेस मैदान में किया जाएगा। जैन संघ के एमपी जैन ने कहा कि जैन महामुनि संत आचार्य विद्यासागर महाराज का 50वां संयम दीक्षा महोत्सव श्रद्धालुओं की भीड़ लगेगी। स्वर्ण महोत्सव के मौके पर जैन मंदिर से शोभा-यात्रा निकलेगी। शोभा-यात्रा के बाद जैन मंदिर में भगवान का अभिषेक एवं आचार्य विद्यासागर का पूजन किया जाएगा। आचार्य का 50 शास्त्रों का विमोचन जैन मंदिर प्रांगण में होगा। शाम सात बजे पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 50 दीपक के साथ भगवान की महा-आरती होगी। इसके बाद रात में भजन-संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी