No Bag Day: बिहार के स्‍कूलों में नो बैग डे और स्‍पोर्ट्स पीरियड, अफसर ने बताया कब होगी शुरुआत

बिहार के स्‍कूलों में नो बैग डे और स्‍पोर्ट्स पीरियड अन‍िवार्य करने की तैयारी में शिक्षा विभाग जुट गया है। सभी विद्यालयों में इसे लागू कराने की तैयारी है। इसको लेकर जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्‍य सचिव ने यह जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Sep 2022 08:12 AM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2022 08:12 AM (IST)
No Bag Day: बिहार के स्‍कूलों में नो बैग डे और स्‍पोर्ट्स पीरियड, अफसर ने बताया कब होगी शुरुआत
बिहार के स्‍कूलों में जल्‍द लागू होगा नो बैग डे सिस्‍टम। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। No Bag Day in Schools: छठ पर्व के बाद राज्य के 72,324 हजार प्रारंभिक और 9,430 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन नो बैग डे और खेल पीरियड लागू होगा। बच्चों के बस्ते का बोझ कम करने के लिए स्कूलों में नो बैग डे के नियम और खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु सप्ताह में कम से कम एक बार अनिवार्य खेल का पीरियड शुरू करने हेतु शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

छठ के बाद जारी किया जाएगा दिशानिर्देश

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि छठ पर्व के बाद इस संबंध में सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। किस शनिवार को खेल पीरियड में क्या-क्या गतिविधियां होंगी, इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।

अगले सत्र से बच्चों को किताबों के साथ डायरी भी मिलेगी

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि 2023 में नये शैक्षणिक सत्र से कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को किताबों के साथ डायरी भी दी जाएगी। प्रत्येक बच्चे को उपलब्ध होने वाली डायरी में बिहार सरकार के सामाजिक सुधार से जुड़े संदेश होंगे। बाल विवाह रोकने, दहेज प्रथा रोकने, नशामुक्ति, जल-जीवन-हरियाली और महात्मा गांधी के संदेश जैसे अन्य प्रेरणादायक संदेश डायरी में अंकित होंगे। सभी विद्यालयों में सुबह की चेतना सत्र में बच्चों के बीच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व पर आधारित मोहन की जीवन और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जीवनी काे पढ़कर सुनाना अनिवार्य किया गया है।

सिमुलतला विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी

बिहार बोर्ड ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। डमी प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर 29 तक रहेगा। इस बीच परीक्षार्थी प्रवेश पर देखकर उसमें सुधार कर सकते हैं। इसक अभ्यर्थी नाम, पिता का नाम, विद्यालय का नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग एवं जाति में जरूरत के अनुसार सुधार कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी