बिहार: हड़ताल कर रहे नगर निगम कर्मियों के हौसले पर प्रशासन की सख्ती, कई गिरफ्तार

बिहार में नगर निगम कर्मियों की हड़ताल का आज छठा दिन है। हड़ताल कर रहे कर्मियों पर अब प्रशासन ने भी सख्ती दिखाई है। कई हड़ताली कर्मचारी गिरफ्तार किए गए हैं।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 11:41 AM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 03:05 PM (IST)
बिहार: हड़ताल कर रहे नगर निगम कर्मियों के हौसले पर प्रशासन की सख्ती, कई गिरफ्तार
बिहार: हड़ताल कर रहे नगर निगम कर्मियों के हौसले पर प्रशासन की सख्ती, कई गिरफ्तार

जागरण टीम, छपरा/ पटना। बिहार में नगर निगम कर्मचारियों के हड़ताल का आज छठा दिन है। अब हड़ताली कर्मचारियों पर प्रशासन ने भी सख्ती दिखाई है। छपरा में गुरुवार को सफाई में बाधा बने सात सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें पांच महिलाएं और दो पुरुष हैं। शुक्रवार को सुबह इन्हें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पुलिस ने पेश किया।

सीजेएम ने सभी को जमानत दे दी। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर सेवाओं के स्थायीकरण आदि मांगों को लेकर राज्य में हड़ताल कर रहे नगर निगम कर्मचारियों के सफाई में बाधा पहुंचाने पर सख्ती की गई है। 

पटना में एक दर्जन सफाई निरीक्षक निलंबित 

पटना में सफाईकर्मियों की पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रही। पटना नगर निगम आयुक्त अमित कुमार पांडेय ने बांकीपुर अंचल के एक दर्जन सफाई निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। सभी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का भी निर्देश दिया है। हड़ताल ने राजधानी को 'कूड़ाघर' बना दिया है। 

काम पर लौटने को अभी तैयार नहीं हैं आंदोलनकारी 

नगर निगमों में आउटसोर्सिंग के विरोध में पटना के 4300 सफाईकर्मी हड़ताल वापस लेने को तैयार नहीं हैं। इधर, डीएम के आदेश पर सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू तो हुई मगर यह सिर्फ वीआइपी इलाकों तक ही सीमित रही। जिलाधिकारी कुमार रवि ने नगर आयुक्त को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले एवं सड़क पर कूड़ा-कचरा या मरे हुए जानवर फेंकने वाले कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल बर्खास्त करें। 

छपरा कलेक्ट्रेट कुत्ते का शव टांगा, 50 पर केस  

उधर, सारण उप नगर आयुक्त ने स्थानीय थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में 40-50 अन्य अज्ञात कर्मचारियों को भी आरोपित किया गया है। उप नगर आयुक्त हरिश्चंद्र ने कहा है कि हड़ताली कर्मचारियों ने नगर निगम के दोनों गेट बंद कर दिए हैं। मृत जानवरों का शव कार्यालय में टांग दिया है।

समाहरणालय गेट पर भी कुत्ते का शव टांग दिया। नगर आयुक्त ज्योति कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। गुरुवार को सफाई कराने की कोशिश की गई तो दुव्र्यवहार एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। 

आज यूनियनों की बैठक में तय होगी रणनीति  

पटना नगर निगम स्टाफ यूनियन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि 29 जून 2018 के पहले रखे गए दैनिक सफाईकर्मियों को आउटसोर्स पर रखने की मांग किसी हालत में नहीं मानी जाएगी। पटना नगर निगम की पहल और सरकार के दबाव पर विमर्श के लिए शनिवार को यूनियनों की बैठक होगी तथा आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी