AK-47 तस्करी के अब पटना से भी जुड़े तार, पुलिस लाइन से सिपाही गिरफ्तार

AK-47 तस्करी के तार अब पटना पुलिस से जुड़ गए हैं। मुंगेर पुलिस ने पटना पुलिस लाइन से एक जवान को तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। सिपाही का नाम धर्मवीर कुमार है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 11:53 AM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 02:53 PM (IST)
AK-47 तस्करी के अब पटना से भी जुड़े तार, पुलिस लाइन से सिपाही गिरफ्तार
AK-47 तस्करी के अब पटना से भी जुड़े तार, पुलिस लाइन से सिपाही गिरफ्तार

जागरण टीम, पटना। एके-47 राइफल की तस्करी की जांच में जुटी मुंगेर पुलिस ने पटना जिला बल में कार्यरत सिपाही धर्मवीर कुमार को गिरफ्तार किया है। धर्मवीर से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी, पटना मनु महाराज ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। धर्मवीर पुलिस मेन्स एसोसिएशन का चुनाव भी लड़ चुका है।

जबलपुर आर्मी फैक्ट्री से एके-47 राइफल की चोरी का मामला सामने आया था। तफ्तीश में मालूम हुआ था चोरी गईं राइफल बिहार में खपाई गई थीं। इस दौरान यह पता चला था कि आर्मी राइफल की डुप्लीकेट मुंगेर में तैयार की जा रही थी।

लगातार बिहार में एके-47 से हो रही हत्याओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो दर्जनभर राइफल के साथ कई आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें एक रिजवान भी शामिल है।

रिजवान ने पूछताछ के दौरान पटना पुलिस के जवान धर्मवीर का नाम बताया था। रिजवान से पुलिस के वरीय अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं। हाल ही में मुंगेर पुलिस ने पुरुषोत्तम लाल और सुरेश ठाकुर को रिमांड पर लिया था।

पुलिस दोनों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर रिजवान से पूछताछ कर रही है। वहीं, रिजवान से हथियार तस्करी के नेटवर्क और उससे हथियार खरीदने वाले खरीदारों के बारे में पुलिस लगातार सवाल जवाब कर रही है। 

chat bot
आपका साथी