मुहर्रम आज, प्रशासन अलर्ट, हथियार प्रदर्शन पर रोक

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 09:33 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 09:33 PM (IST)
मुहर्रम आज, प्रशासन अलर्ट, हथियार प्रदर्शन पर रोक
मुहर्रम आज, प्रशासन अलर्ट, हथियार प्रदर्शन पर रोक

पटना । मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। 135 दंडाधिकारी, 350 पुलिस पदाधिकारी तथा एक हजार से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है। जिलाधिकारी कुमार रवि और वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि पूरी तरह से सतर्क रहें। शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व को संपन्न कराएं।

एसको लेकर कई स्तर पर निगरानी होगी। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा। यहां किसी तरह की सूचना दी जा सकती है। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे। भीड़ नियंत्रण मुख्य होगा। जुलूस प्रबंधन करते हुए पहलाम स्थल तक पहुंचाना है। सभी थानेदार गश्ती करते रहेंगे। जुलूस के साथ खुद रहेंगे। जुलूस वाले क्षेत्र की सड़क दुरुस्त रहे। अतिक्रमण हटा दिया जाए। बिजली का तार ठीक किया जाए।

डीएम ने निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान हथियार और तमाशा का प्रदर्शन नहीं होने देना है। यह शांतिपूर्ण तरीके से निकलेगा। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। इसके साथ वीडियोग्राफी भी होगी। डीएम ने बिजली कंपनी के अभियंताओं से जुलूस वाले मार्ग में बिजली के तार को ऊंचा करने, नगर निकाय को सफाई कराने, सिविल सर्जन से चिकित्सक एवं जीवनरक्षक दवाओं के साथ एंबुलेंस तैनात करने का निर्देश दिया। वहीं सोमवार को डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों के साथ फुलवारीशरीफ पहलाम स्थल का निरीक्षण किया। विधि व्यवस्था संधारण के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।

- - - - - - - - - - - - - - - - -

chat bot
आपका साथी