बिहार में हंगामे के बीच गुजरा विधानमंडल का मॉनसून सत्र, हुए ये काम

बिहार विधानमंडल का संक्षिप्त मानसून सत्र बाढ़ और सृजन घोटाले को लेकर कार्य स्थगन पर चर्चा की भेंट चढ़ गया। हालांकि, सत्र में ग्यारह विधेयक भी पारित किए गए।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Fri, 25 Aug 2017 08:58 PM (IST) Updated:Fri, 25 Aug 2017 09:27 PM (IST)
बिहार में हंगामे के बीच गुजरा विधानमंडल का मॉनसून सत्र, हुए ये काम
बिहार में हंगामे के बीच गुजरा विधानमंडल का मॉनसून सत्र, हुए ये काम

पटना [स्‍टेट ब्‍यूरो]। बिहार विधानमंडल का पांच दिनों का संक्षिप्त मानसून सत्र बाढ़ और सृजन घोटाले को लेकर कार्य स्थगन पर चर्चा की भेंट चढ़ गया। सरकार इन मुद्दों पर सदन में चर्चा कराने के लिए तैयार थी, लेकिन मुख्य विपक्षी दल राजद और कांग्रेस के सदस्य कार्यस्थगन पर चर्चा से कम पर तैयार नहीं थे।

सत्ता और विपक्ष के टकराव की वजह से सदन की कार्यवाही एक दिन भी सुचारु ढंग से नहीं चल सकी और कार्यवाही का अधिकांश समय बेकार चला गया। हालांकि, विपक्ष के हंगामे के बावजूद सरकार ने सदन में अपने सारे काम निपटाये। सत्र में ग्यारह विधेयक पारित किए गए। विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

मानसून सत्र के पहले ही दिन से सत्ता और विपक्ष पक्ष के बीच टकराहट प्रारंभ हो गई। सृजन घोटाले और बाढ़ राहत में विफलता के सवाल पर विपक्ष के सदस्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के इस्तीफे की मांग पर हंगामा करते रहे। उनके वेल में आ जाने के कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: भीड़ के सहारे अपनी सियासी ताकत दिखायेंगे लालू, ये चेहरे होंगे रैली में शामिल

कार्यस्थगन पर चर्चा कराने की मांग को लेकर सदन का वाकआउट कर गए। सदन के बाहर पर वे उनके तेवर नहीं पड़े और अपनी मांगों को लेकर पोर्टिको में विरोध दर्ज कराते रहे।

यह भी पढ़ें: पूरे प्रदेश में घूमकर सृजन घोटाले का सच बताऊंगा: तेजस्‍वी

इस संक्षिप्त सत्र में पांच बैठकें हुई। सत्र में 89 निवेदन में से 87 को स्वीकृति प्रदान की गई। जबकि, 48 याचिका में से 38 को स्वीकृति दी गई। इस दौरान सदन में 78 गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के संचालन में सहयोग करने के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। 

यह भी पढ़ें: जदयू ने पत्र लिखकर दी चेतावनी, राजद की रैली में भाग न लें शरद, जानिए

सदन से पारित हुए ये विधेयक
1. बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त  विधेयक
2. बिहार काश्तकारी विधेयक
3. बिहार भूमि दाखिल खारिज  विधेयक
4. बिहार पंचायत राज विधेयक
5. बिहार विनियोग अधिकाई व्यय 1981-82, 1986- 87, 1989- 90, 1993- 94, 1995- 96 (संख्या-2) विधेयक
6. बिहार कराधान विधि विधेयक
7. बिहार राज्य विवि सेवा आयोग विधेयक
8. बिहार राज्य विवि आयोग
9. बिहार राज्य जल और वाहित मल बोर्ड विधेयक
10. बिहार चिकित्सा विधेयक
11. बिहार विनियोग विधेयक 

chat bot
आपका साथी