दो दिन बाद आसमान हुआ साफ, पटना में खिली धूप, तापमान से मिली राहत

पटना में दो दिन बाद मौसम साफ हुआ है। राजधानी में रविवार को सुबह से धूप खिल गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 12:15 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jan 2019 12:15 PM (IST)
दो दिन बाद आसमान हुआ साफ, पटना में खिली धूप, तापमान से मिली राहत
दो दिन बाद आसमान हुआ साफ, पटना में खिली धूप, तापमान से मिली राहत
पटना, जेएनएन। पटना के मौसम में फिर से बदलाव हुआ है। शुक्रवार और शनिवार को बदरी के बाद रविवार को आसमान साफ हुआ है। पटना में बादलों का साया हट गया है। सुबह से राजधानी में धूप खिली है। इसके कारण ठंड ज्यादा नहीं महसूस की जा रही।

रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.8 पहुंच गया। अधिकतम में ये आंकड़ा 22.8 रहा। इसी तरह गया

के टेम्प्रेचर में भी सुधार हुआ है। यहां पारा न्यूनतम 12.5 और 17.6 पर पहुंच गया है। दोनों ही शहरों में धूप निकली है। जिसके कारण लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है।

इधर, शनिवार को सुबह से ही आसमान में बदरी छाई रही। दोपहर तक तो हल्की बारिश भी शुरू हो गई। इस दौरान लोगों ने थोड़ी ठंड महसूस की। थोड़े समय के लिए धूप भी देखने को मिली। मगर उसके बाद फिर से बादल छा गए।

chat bot
आपका साथी