राजधानी के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, धूप से मिली राहत

पटना में रोज तापमान कम और ज्यादा हो रहा है। सुबह हल्दी धूप निकलने से शहरवासियों को बड़ी राहत नहीं मिल पा रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 11:07 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 11:07 AM (IST)
राजधानी के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, धूप से मिली राहत
राजधानी के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, धूप से मिली राहत
पटना, जेेएनएन। पटना के तापमान में रोजाना बड़ा अंतर लोगों की सेहत खराब कर रहा है। किसी दिन हल्की धूप निकल रही है तो कभी बदरी छा जा रही है। राजधानी और आसपास के इलाके में गुरुवार (17 जनवरी) को न्यूनतम तापमान बीते आठ सालों में सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

21 से तापमान में हो सकती है वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी से पटना सहित प्रदेश भर के शहरों के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2018 में 7.7 डिग्री और 2014 में 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

गुरुवार को गया का न्यूनतम तापमान सामान्य 4.6 रहा। वहीं अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का न्यूनतम 7.7 डिग्री और अधिकतम 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का न्यूनतम 8.5 डिग्री,अधिकतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी