बुध बदलेंगे अपना घर, कई राशियों के जातकों के लिए होगा शुभ

26 अक्टूबर को बुध तुला से वृश्चिक राशि में करेंगे गोचरो। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष 26 अक्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 06:58 PM (IST)
बुध बदलेंगे अपना घर, कई राशियों के जातकों के लिए होगा शुभ
बुध बदलेंगे अपना घर, कई राशियों के जातकों के लिए होगा शुभ

26 अक्टूबर को बुध तुला से वृश्चिक राशि में करेंगे गोचर, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष 26 अक्टूबर दिन शुक्रवार को नौ ग्रहों के युवराज कहे जाने वाले एवं ज्ञान, बुद्धि, विवेक और शिक्षा का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रह बुध तुला राशि से वृश्चिक राशि में रात 8.55 बजे से गोचर करेंगे। बुध ग्रह एक जनवरी 2019 को सुबह 10 बजे तक वृश्चिक राशि में रहेंगे। कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित राकेश झा ने कहा कि बुध ग्रह को दूसरे राशि में प्रवेश करने से विभिन्न राशियों का इसका असर पड़ेगा। मेष तथा कुंभ राशि को छोड़कर बाकी सभी राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। पंडित राकेश झा ने कहा कि बुध का आधिपत्य मनुष्य की वाणी पर भी होता है ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में बुध अस्त का हो तो ऐसे लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

घर बदलने से पड़ेगा प्रभाव

ज्योतिष मर्मज्ञ पंडित राकेश ने कहा कि बुध को वैदिक ज्योतिष में सौर मंडल में राजकुमार की पदवी प्राप्त है। बुद्धि, वाणी और व्यापार में सफलता और असफलता के लिए बुध ग्रह को ही जिम्मेदार माना जाता है। बुध ग्रह का गोचर प्रत्येक राशि के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि बुध एक मात्र ऐसा ग्रह है जो कि शुभ ग्रहों के साथ मिलकर शुभ तथा अशुभ ग्रहों के साथ मिलकर अशुभ परिणाम देता है। ये मिथुन और कन्या राशि वाले का स्वामी ग्रह हैं। बुध तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे जिस कारण विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। बुध ग्रह को चंद्रमा का शत्रु लेकिन सूर्य, शुक्र और राहु का मित्र माना जाता है। पंडित राकेश झा ने कहा कि इस साल बुध का आखिरी गोचर 26 अक्टूबर की रात 8 बजकर 55 मिनट पर होगा। बुध वृश्चिक राशि में अगले साल एक जनवरी तक सुबह 10 बजे तक रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का गोचर राशियों पर मुख्य रूप से प्रभाव डालेगा।

विभिन्न राशियों पर पड़ेगा असर

मेष राशि - स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नया घर या वाहन खरीदने का रास्ता खुलेगा।

वृषभ राशि

दांपत्य जीवन में बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा। नया प्रेम प्रस्ताव मिलेगा और पुराने प्रेम संबंधों को विवाह की ओर अग्रसर करने में कामयाब होंगे।

मिथुन राशि

बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं को परास्त करने में कामयाब होंगे। नए कार्य आरंभ करने का शुभ समय आरंभ होगा।

कर्क राशि

बौद्धिक कौशल के प्रभाव से नए काम करने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि - बुध के प्रभाव से जीवन सुखमय होगा। भूमि, भवन, संपति, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन का योग है।

कन्या राशि -

नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन का योग बनेगा। नए दोस्त बनेंगे, पुराने दोस्तों से वाद-विवाद करने से बचने की जरूरत है।

तुला राशि

अविवाहित के विवाह की बात पक्की होने का योग है। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा पद-प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि -

शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती मिलेगी। दूसरे जगहों से धन आने का योग बन रहा है। कार्यों की सराहना और सम्मान मिलेगा।

धनु राशि

बेकार खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए समय उत्तम रहेगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर राशि

आर्थिक लाभ का संयोग बन रहा है। भूमि, भवन और संपत्ति आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। दोस्तों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि

निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

मीन राशि

आर्थिक तरक्की के आसार बनेंगे। सामाजिक जीवन में सम्मान मिलने के साथ मीडिया, लेखन और फिल्म से जुड़े कार्य में सफलता मिलेगी।

chat bot
आपका साथी