मांझी बोले : नीतीश दुराचारी रावण, पासवान ने कहा : लालू-नीतीश पर थूकेगी जनता

राजग नेताओं ने परिवर्तन रैली के मौके पर शनिवार को विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने के साथ राजनीति को तल्ख बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। मुजफ्फरपुर में राजनेताओं ने अपने संबोधन में राजनीतिक मर्यादा की सीमा लांघ दी। आइए देखें।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2015 07:48 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2015 01:34 PM (IST)
मांझी बोले : नीतीश दुराचारी रावण, पासवान ने कहा : लालू-नीतीश पर थूकेगी जनता

पटना। राजग नेताओं ने परिवर्तन रैली के मौके पर शनिवार को विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने के साथ राजनीति को तल्ख बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। मुजफ्फरपुर में राजनेताओं ने अपने संबोधन में राजनीतिक मर्यादा की सीमा लांघ दी।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दुराचारी और अंहकारी रावण कहा तो केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि लालू और नीतीश पर बिहार की जनता थूकेगी।

बकौल पासवान, जातीय जनगणना की जिस रिपोर्ट को जारी करने की बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह रहे हैं, वह जारी होने के बाद उनके गले की फांस बन जाएगी। 'बिहार पर 25 वर्ष तक राज करने वाले लालू और नीतीश पर जनता थूकेगी'।

मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महादलित के बेटे जीतन राम मांझी को विभीषण कह रहे है, लेकिन नीतीश कुमार स्वयं दुराचारी और अहंकारी रावण हैं।

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश ने पहले लालू को, फिर भाजपा को और अब जीतन राम मांझी को डंसा।

परिवर्तन रैली में तालियां और सुर्खियां बटोरने के लिए नेताओं ने अनैतिक टिप्पणियों का खूब सहारा लिया। नेताओं ने अपने संबोधन में संदेश नहीं दिया, बल्कि विपक्ष के प्रति विद्वेष से उपजी विकृत और अभद्र टिप्पणियों की फेहरिस्त कायम की। किसी ने अभद्र टिप्पणियां करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल खड़ा किया तो कोई दुराचारी रावण का खत्मा करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोगों के राजनीतिक डीएनए में समस्या है। उन्होंने लोगों कहा कि आरजेडी का मतलब होता है 'रोजाना जंगलराज का डर'।

नीतीश कुमार के हालिया ट्वीट पर नीतीश व लालू पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा, 'आपने तो जहर पीया, क्योंकि आपका स्वार्थ है...कौन सांप है, कौन सांप नहीं है, यह तुम दोनों तय कर लो। जहर कौन पीता है, कौन पिलाता है, यह भी तय कर लो।'

chat bot
आपका साथी