Top Patna News Of The Day 11 September 2019, प्रेमी युगल ने No Objection Certificate लिख खा लिया जहर, भूमि विकास बैंक कर्मियों पर लाठीचार्ज, राजधानी का मौसम हुआ खुशगवार
भूमि विकास बैंक के कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठी भांजी है। लंबे अरसे से विभाग में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ कर्मी सुबह प्रदर्शन करने आए तो उन्हें पुलिस का सामना करना पड़ा।
Top Patna News, 11 September Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।
प्रेमी युगल ने No Objection Certificate लिख खा लिया जहर
वैशाली, जेेएनएन। हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक होटल में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। इसमें युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने लड़के के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रेमी युगल ने जहर खाने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है।
भूमि विकास बैंक कर्मियों पर लाठीचार्ज
पटना, जेएनएन। राजधानी में बुधवार को जमकर बवाल हुआ। भूमि विकास बैंक के कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठी भांजी है। लंबे अरसे से विभाग में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ कर्मी सुबह प्रदर्शन करने आए तो उन्हें पुलिस की लाठियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान जमकर बवाल हुआ।
राजधानी का मौसम हुआ खुशगवार
पटना, जेएनएन। पटना के मौसम में बदलाव हुआ है। बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। कुछ देर के लिए धूप दिखी फिर बदरी छा जाने का खेल दिनभर बना रहा। दोपहर दो बजे के बाद शहर में अंधेरा छा गया। मौसम बारिश का हो गया। थोड़ी देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान राजधानी का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं गया का पारा 33 डिग्री पर पहुंच गया है।