Coronavirus Bihar News Update : बिहार में अबतक 1033 हुए कोरोना पॉजिटिव, दो संदिग्धों की मौत

Coronavirus Bihar News Update बिहार में कोरोना के अतक 1033 मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को 34 नए मरीज मिले हैं। वहीं दो संदिग्धों की मौत हो चुकी है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 15 May 2020 12:38 PM (IST) Updated:Sat, 16 May 2020 09:18 AM (IST)
Coronavirus Bihar News Update : बिहार में अबतक 1033 हुए कोरोना पॉजिटिव, दो संदिग्धों की मौत
Coronavirus Bihar News Update : बिहार में अबतक 1033 हुए कोरोना पॉजिटिव, दो संदिग्धों की मौत

जागरण टीम, पटना। Coronavirus Bihar News Update : बिहार में कोरोना ने 1000 का आंकड़ा पार कर लिया है। शुक्रवार को बिहार में Covid-19 के 34 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बिहार में 1033 हो चुकी है। वहीं इसके 438 मरीज अबतक ठीक भी हो चुके हैं और सात कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हो चुकी है। 

खगड़िया में एक संदिग्ध मरीज की मौत

बिहार में शुक्रवार को दो संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई। पहले मरीज की खगड़िया जिले में एक प्रवासी के क्वारंटाइन सेंटर में तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई, जिसके बाद सनसनी सी फैली है। जानकारी  के अनुसार मृतक बीते 13 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लौटे थे। जिसे गोगरी के एसजीएम क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। साथ मे उनकी उनकी पत्नी भी थी ।

देर शाम उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें दम फूलने की शिकायत हो रही थी। डॉक्टर को सूचना मिलते ही उन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मृत्यु हो गयी है। डीएम आलोक रंजन घोष ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया उक्त व्यक्ति डायबिटीज के पसेंट थे। उन्हें संदिग्ध मानते हुए उनके निकट संपर्कों का सैंपलिंग कराए जाने का निर्देश दिया गया है। एवं लो रिस्क कांटेक्ट को आइसोलेट किया जा रहा है।

बेतिया में भी हुई थी संदिग्ध मरीज की मौत

तो वहीं, बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक संदिग्ध की मौत शुक्रवार की सुबह में हो गई । मृतक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के सेमरी भवनीपुर कोईरीटोला निवासी फारूक मियां (46) के रुप में की गई है। उसे संदेह के आधार पर बीते 13 मई को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

वह  दिल्ली कोरोना हॉट स्पॉट से भाग कर बीते 12 मई को अपने गांव पहुंचा था। डीडीसी रवीेंद्र नाथ प्रसाद सिंह ने मौत की पुष्टि की है। उनका कहना है कि वह पहले से बीमार था। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

शुक्रवार को 34 नए मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कुल 34 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि बिहार में अब तक 438 लोग महामारी को पराजित कर चुके हैं। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि शुक्रवार को अलग-अलग लैब में 1863 सैंपल की जांच में 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। राज्य में अब तक कुल 42645 सैंपल की जांच हुई है। 

दरअसल पहली रिपोर्ट सुबह आई, जिसमें छह मरीज पॉजिटिव पाए गए। पहली रिपोर्ट के अनुसार, छह नए मरीजों में पांच खगड़िया व एक सिवान जिले के हैं। शुक्रवार को खगडि़या के मिले पांच मरीजों में से चार अलौली व एक सदर प्रखंड खगड़िया के हैं। इस तरह, जिले में कुल मरीजों की संख्‍या 42 हो गई।

वहीं दूसरी रिपोर्ट अपराह्न बाद आई। दूसरी रिपोर्ट में सात मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसमें सिवान के चार, वैशाली के दो और नवादा के एक हैं। शाम में तीसरी रिपोर्ट आई, जिसमें फिर 6 पॉजिटिव मिले। इसमें मधुबनी व जमुई के दो-दो, जबकिे पटना व लखीयराय के एक-एक मरीज शामिल हैं।   

chat bot
आपका साथी