विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CoronaVirus Bihar Update: बिहार के 32 जिलों में कोरोना ने पसारे पांव, 528 पॉजिटिव केस, चार की मौत

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 04 May 2020 02:43 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 10:01 AM (IST)

LIVE CoronaVirus Bihar Update बिहार में सोमवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं। अब बिहार में कोरोना संक्रमित ...और पढ़ें

CoronaVirus Bihar Update: बिहार के 32 जिलों में कोरोना ने पसारे पांव, 528 पॉजिटिव केस, चार की मौत
CoronaVirus Bihar Update: बिहार के 32 जिलों में कोरोना ने पसारे पांव, 528 पॉजिटिव केस, चार की मौत

जागरण टीम, पटना। बिहार में सोमवार को 11 नए मरीज मिले हैं और अब समस्तीपुर जिले में भी कोरोना ने इंट्री मार ली है। बिहार के 32 जिलों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को मधुबनी, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, कैमूर और समस्तीपुर जिले से 11 और कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले, जिसके बाद बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 528 हो चुकी है, जिसमें से चार मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है।

बिहार में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ

बिहार में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में 19 अप्रैल के बाद से कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में प्रतिदिन दो अंकों में वृद्धि दर्ज की गयी है। रविवार को भी राज्य में 36 नये कोरोना मरीज मिले थे। सोमवार को राज्य के चार जिलों में कुल नौ नये कोरोना पॉजिटिवों की पहचान की गयी है. जिन जिलों में कोरोना पॉजिटिव के नये मामले पाये गये हैं, उसमें पश्चिम चंपारण, मधुबनी, बेगूसराय और समस्तीपुर शामिल हैं।

राज्य में कोरोना के अब तक 129 मरीज हुए स्वस्थ

बिहार में अब सिर्फ छह जिले रह गये हैं जहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीज अभी तक नहीं पाये गये हैं। जिन जिलों में अभी तक कोरोना वायरस नहीं फैला है उसमें जमुई, खगड़िया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा और सुपौल शामिल हैं। वहीं सोमवार को सासाराम के छह मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डा संजय कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी से अब तक 129 लोग ठीक भी हुए हैं।

रविवार को मिले थे 36 नए कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि बिहार में रविवार को 36 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी जिसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या 517 पहुंच गई थी। रविवार को आयी जांच रिपोर्ट से सात मुंगेर जिले के, एक अरवल का, एक सारण के सोनपुर का और पांच औरंगाबाद जिले के मिले तो वहीं एक साथ आई जांच रिपोर्ट में कुल 18 मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।