LIVE BLOG

Highlights: पहली बार भगवान विष्णु के चरणों तक और बुद्ध के द्वार पहुंचीं गंगा, नीतीश कुमार का गया को बड़ा उपहार

Highlights Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को गया और बोधगया के लाखों लोगों को गंगा जल आपूर्ति योजना की सौगात दी। एक दिन पहले रविवार को राजगीर में इस योजना का उद्घाटन हुआ है।

Shubh Narayan PathakPublish:Mon, 28 Nov 2022 01:36 PM (IST) Updated:Mon, 28 Nov 2022 03:41 PM (IST)
Highlights: पहली बार भगवान विष्णु के चरणों तक और बुद्ध के द्वार पहुंचीं गंगा, नीतीश कुमार का गया को बड़ा उपहार
Highlights: पहली बार भगवान विष्णु के चरणों तक और बुद्ध के द्वार पहुंचीं गंगा, नीतीश कुमार का गया को बड़ा उपहार

Highlights

  • गया और बोधगया के लोग अब पियेंगे गंगा नदी का जल
  • सीएम नीतीश कुमार ने किया योजना का लोकार्पण
  • हाथीदह से पाइप लाइन के जरिए गया पहुंचीं गंगा

गया, जागरण टीम Highlights BIHAR NEWS: भगवान शिव के सिर से उतरीं पतित पावनी गंगा खुद चलकर भगवान विष्णु के चरणों में बसे गयाजी और भगवान बुद्ध की नगरी बोधगया तक पहुंचीं, तो स्थानीय लोगों के लिए यह सपने जैसा ही था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने गया और बोधगया में गंगा जल आपूर्ति योजना का शुभारंभ सोमवार को किया। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गया के अबगिला में गंगा जल आपूर्ति योजना के लोकार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए pic.twitter.com/6tHsJmL46z

— Shubh Narayan Pathak (@PathakSNarayan) November 28, 2022

लाखों लोगों की बुझेगी प्यास 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से दो प्रमुख शहरों गया और बोधगया के लाखों लोगों की प्यास अब गंगा के पवित्र जल से बुझेगी। हिंदू और बौद्ध समुदाय के बड़े तीर्थों में शुमार इन शहरों में अब गंगा और फल्गु नदी का संगम हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जल संसाधन मंत्री संजय झा की मौजूदगी में गया के मानपुर में गंगा जल शोधन और आपूर्ति केंद्र का उद्घाटन किया।

28/11/2022
3:27:42 pm

बौद्ध भिक्षु और जीविका दीदियां हुईं शामिल

कार्यक्रम के आखिर में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी के साथ मुख्य समारोह संपन्न हो गया। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में बौद्ध भिक्षु और जीविका की दीदियां भी शामिल हुईं।

28/11/2022
3:23:27 pm

युवाओं को नौकरी देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध - नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं के लिए नौकरी उपलब्ध कराने पर काम कर रही है।  सरकार प्रयास करेगी कि यहां के लोगों को बिहार के साथ ही बाहर भी खूब नौकरियां और रोजगार मिले।

28/11/2022
3:21:07 pm

झगड़ा लगाने वालों के चक्कर में मत पड़ें

नीतीश कुमार ने कहा कि आपस में झगड़ा मत कीजिए। सौहार्द बनाकर रखिए। कुछ लोग माहौल बिगाड़ने में लगे रहते हैं। उनके चक्कर में मत पड़िए। बिहार ऐतिहासिक धरती है। बिहार के सबसे पुराने स्थलों में गया और राजगीर जैसे शहर हैं।

28/11/2022
3:18:06 pm

योजना का लाभ सभी को मिले

नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी की मांग की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक - एक चीज पर काम हो ही रहा है। सभी लोगों को देखना चाहिए कि योजना का लाभ सही तरीके से लोगों को मिले।

28/11/2022
3:14:30 pm

सभी धर्मों के लिए समान रूप से हो रहा है काम

नीतीश कुमार ने कहा कि सभी धर्मों से जुड़े धर्म स्थलों के लिए राज्य सरकार समान रूप से काम कर रही है। सरकार के प्रयासों से बिहार में पर्यटन बढ़ा है। बोधगया में भी पर्यटन बढ़ा है। अभी पर्यटक यहां घूमकर लौट आते हैं। जब यहां सुविधाओं का विकास होगा, तो पर्यटक ठहरेंगे और ज्यादा वक्त बिहार में गुजारेंगे। बोधगया में होटल भी जल्दी ही बनकर तैयार हो जाएगा।

28/11/2022
3:10:32 pm

योजना के बारे में दी जानकारी

नीतीश कुमार ने कहा कि मोकामा से गंगा जल लाया जा रहा है। राजगीर के लिए नवादा के मोतनाजे में गंगा जलाशय बनाया गया है। वहां से गया और नवादा के लिए भी अलग जलाशय बनाकर गंगा जल का संरक्षण होगा।

28/11/2022
3:08:13 pm

अब नहीं होगी पानी की दिक्कत - नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि गंगा का जल हर घर, हर मंदिर, हर स्कूल, दफ्तर, होटल तक भी पहुंचेगा। अब पानी की कभी कोई समस्या नहीं होगी। अब हर आदमी के लिए रोज 135 लीटर जल रोज मिलेगा। न सिर्फ पीने, बल्कि नहाने, खाना बनाने, घर ढोने से लेकर पूजा के लिए भी नल से गंगा का जल मिलेगा।

28/11/2022
3:04:39 pm

नीतीश कुमार का संबोधन शुरू

नीतीश कुमार ने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान को शुरू करने से पहले सभी दलों के विधायक और विधान पार्षदों के साथ बैठक की गई। इसी अभियान का हिस्सा है हर घर नल जल योजना। उन्होंने कहा कि पहले गया में पानी की खूब दिक्कत होती थी। 

28/11/2022
3:00:59 pm

नौकरी देने के लिए सरकार कर रही काम - तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार नौकरी और रोजगार के मसले पर खूब काम कर रही है। रिक्त पदों को भरने के साथ ही नए पद भी सृजित किए जाएंगे। बिहार में खूब काम हो रहा है और कुछ लोग जंगल राज का राग अलाप रहे हैं। उन्होंने बोधगया के लोगों को कहा कि यह पर्यटन स्थल है। आप लोग यहां आने वाले लोगों का खूब स्वागत कीजिए, ताकि बोधगया का नाम दूर - दूर तक हो।

28/11/2022
2:56:43 pm

नीतीश कुमार ने फल्गु को शाप से दिलाई मुक्ति - तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि फल्गु नदी के माता सीता से शापित होने की बात कही जाती है। लेकिन, कोई भी शाप अधिक दिन तक प्रभावी नहीं रहता है। कोई आता है और शाप से मुक्त करता है। नीतीश कुमार ने फल्गु नदी के लिए यही काम किया है।

28/11/2022
2:53:35 pm

मुख्यमंत्री काम में विश्वास करते हैं - तेजस्वी यादव

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हर घर गंगा जल की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धन्यवाद के पात्र हैं। दक्षिण बिहार गर्मी में पीने के पानी के लिए तरसता था। टैंकर से भी सभी को जरूरत भर पानी नहीं मिल पाता था। मुख्यमंत्री काम करने में विश्वास करते हैं। दिल्ली में बैठे लोगों की तरह केवल बोलते नहीं हैं। उनसे पहले संजय कुमार झा ने नीतीश कुमार की ओर से जन सामान्य को शुद्ध पेयजल का प्रयास शुरू से रहा है।

28/11/2022
2:53:35 pm

मुख्यमंत्री काम में विश्वास करते हैं - तेजस्वी यादव

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हर घर गंगा जल की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धन्यवाद के पात्र हैं। दक्षिण बिहार गर्मी में पीने के पानी के लिए तरसता था। टैंकर से भी सभी को जरूरत भर पानी नहीं मिल पाता था। मुख्यमंत्री काम करने में विश्वास करते हैं। दिल्ली में बैठे लोगों की तरह केवल बोलते नहीं हैं। उनसे पहले संजय कुमार झा ने नीतीश कुमार की ओर से जन सामान्य को शुद्ध पेयजल का प्रयास शुरू से रहा है।

28/11/2022
2:53:34 pm

मुख्यमंत्री काम में विश्वास करते हैं - तेजस्वी यादव

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हर घर गंगा जल की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धन्यवाद के पात्र हैं। दक्षिण बिहार गर्मी में पीने के पानी के लिए तरसता था। टैंकर से भी सभी को जरूरत भर पानी नहीं मिल पाता था। मुख्यमंत्री काम करने में विश्वास करते हैं। दिल्ली में बैठे लोगों की तरह केवल बोलते नहीं हैं। उनसे पहले संजय कुमार झा ने नीतीश कुमार की ओर से जन सामान्य को शुद्ध पेयजल का प्रयास शुरू से रहा है।

28/11/2022
2:48:50 pm

देश में पहली बार ऐसी योजना - संजय कुमार झा

जल संसाधन मंत्री और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि देश में पहली बार बाढ़ के पानी का इस्तेमाल हो रहा है। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से ही संभव हुआ है। राजा भगीरथ तो अपने पूर्वजों के लिए गंगा को धरती पर लाए, लेकिन नीतीश कुमार ने तो राजगीर, गया, बोधगया के घर - घर तक गंगा जल पहुंचा दिया है।

28/11/2022
2:44:59 pm

जीतन राम मांझी ने की बड़ी मांग

बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को युग पुरुष कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीएम ने अनहोनी को होनी कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि गया में गंगा जल रूपी अमृत लाकर मुख्यमंत्री ने बड़ा काम कर दिया है। उन्होंने गया में फल्गु के दोनों किनारे सड़क बनाकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। उन्होंने नदी जोड़ो योजना को भी आगे बढ़ाने की मांग की। सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के मंत्री इजराइल मंसूरी ने भी कार्यक्रम में विचार रखे।

28/11/2022
2:36:57 pm

मुख्यमंत्री ने सच कर दी कहावत

बिहार सरकार के कृषि मंत्री और बोधगया के विधायक सर्वजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने उल्टी गंगा बहाने की कहावत सच कर दी है। उन्होंने बोधगया में गंगा जल लाने के लिए दोनों नेताओं की तारीफ की।

28/11/2022
2:16:39 pm

दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम के शुभारंभ किया। इसमें अन्य मंत्रियों ने उनका सहयोग किया। इसके बाद जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संजय अग्रवाल ने स्वागत भाषण के दौरान योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 500 किलोमीटर से अधिक लंबी पाइप लाइन बिछाने में काफी चुनौतियां आईं, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देशन में यह योजना पूरी हुई है।

28/11/2022
2:09:41 pm

नीतीश कुमार सभागार में पहुंचे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जल संसाधन मंत्री संजय झा थोड़ी देर पहले मुख्य आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं।

28/11/2022
1:35:15 pm

सीताकुंड से मुख्यमंत्री का वीडियो देखें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया के सीताकुंड का निरीक्षण किया। आपको बता दें कि गया और बोधगया दोनों ही हिंदू और बौद्ध आस्था के बड़े तीर्थ हैं। 

गया के सीताकुंड पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव pic.twitter.com/yM80YICLaW

— Shubh Narayan Pathak (@PathakSNarayan) November 28, 2022

28/11/2022
1:29:19 pm

सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव भी आए

बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव भी मुख्य आयोजन स्थल पर आ गए हैं। महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र के नाम से बोधगया में शानदार सभागार बनाया गया है, जहां यह अस्योजन हो रहा है। यह राजगीर के कन्वेंशन सेंटर से अधिक भव्य है।

28/11/2022
1:10:10 pm

जीतन राम मांझी और सर्वजीत सिंह पहुंचे

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और कृषि मंत्री सर्वजीत सिंह थोड़ी देर पहले महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ ही जल संसाधन मंत्री थोड़ी ही देर में यहां पहुंचने वाले हैं।

28/11/2022
12:58:42 pm

विष्णुपद में पूजा कर महाबोधि मंदिर के लिए निकले

मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर जाकर पूजा की। बोले अब यहां आने वाले लोगों को गंगा जल मिल सकेगा। वे मानपुर से नाव के जरिए मंदिर तक पहुंचे। थोड़ी देर में मुख्यमंत्री महाबोधि मंदिर में पहुंचने वाले हैं। इसके बाद वे महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र पहुंचेंगे।

28/11/2022
12:38:44 pm

मुख्यमंत्री ने कही ये बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम में इस इलाके के लोगों को पानी की बड़ी दिक्कत होती थी। दूसरी तरफ बरसात के मौसम में गंगा किनारे के लोग बाढ़ से परेशान रहते थे। इस योजना से दोनों इलाकों को लाभ होगा। बाढ़ के दिनों में गंगा का पानी राजगीर लाकर संरक्षित किया जाएगा और इसका इस्तेमाल पूरे साल होगा।

28/11/2022
11:56:35 am

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया योजना का लोकार्पण

गया के अबगिला में गंगा जल आपूर्ति योजना का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने किया लोकार्पण। ‌

28/11/2022
11:45:34 am

गया जिले के मानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने हेलीकॉप्टर के जरिए गया जिले के मानपुर में पहुंच गए हैं। इसी जगह गंगा जलापूर्ति योजना का ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है जिसका सीएम लोकार्पण करेंगे।

28/11/2022
11:26:50 am

मैथिली ठाकुर प्रस्तुत करेंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम

बोधगया के महाबोधि कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान चर्चित लोकगीत गायिका मैथिली ठाकुर भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। मैथिली रविवार को राजगीर के कार्यक्रम में भी शामिल हुई थी। उन्होंने अपने गीत के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना राजा भगीरथ से की थी।

28/11/2022
11:14:56 am

विष्णुपद और महाबोधि मंदिर में गंगा का जल पिएंगे श्रद्धालु

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर से हेलीकॉप्टर के जरिए गया जिले के मानपुर में पहुंचेंगे। वहां गया जल शोधन संयंत्र का अनावरण करेंगे। इसी जगह से गया और बोधगया शहरों के लिए जल की आपूर्ति होगी। मानपुर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीताकुंड जाएंगे और वहां गंगाजल प्याऊ का उद्घाटन करेंगे। सीताकुंड से नाव के जरिए मुख्यमंत्री गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचेंगे। विष्णुपद मंदिर में पूजा - अर्चना के बाद मुख्यमंत्री रामसागर तालाब जाएंगे और वहां भी प्याऊ का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बोधगया के महाबोधि मंदिर पहुंचेंगे वहां भी गंगाजल प्याऊ का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों ही होगा। महाबोधि मंदिर में कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र पहुंचेंगे और यहां गंगा जल आपूर्ति योजना का विधिवत लोकार्पण होगा। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के भी शामिल होने की संभावना है।

28/11/2022
11:03:56 am

भू जल संरक्षण में मददगार होगी यह योजना

 गया शहर के कई इलाके पेयजल की गंभीर समस्या से जूझते रहे हैं। अब गंगा जल आपूर्ति योजना के जरिए इस शहर के हर घर में पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंच सकेगा सकेगा। इसके चलते गया और आसपास के क्षेत्र में भूजल का भी संरक्षण होगा।

28/11/2022
10:55:55 am

फल्गु में नाव की सवारी करेंगे नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री अब से थोड़ी देर में गया जिले के मानपुर में जल शोधन संयंत्र से गंगा जल आपूर्ति योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे फल्गु नदी को नाव से पार करते हुए गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचेंगे।

28/11/2022
10:39:21 am

थोड़ी देर में गया आयेंगे सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजगीर में गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया था। राजगीर में ही सीएम ने रात्रि विश्राम किया। थोड़ी देर में सीएम गया पहुंचेंगे।

chat bot
आपका साथी