कड़ी सुरक्षा में रांची से दिल्‍ली पहुंचे लालू, ट्रेन में जमकर ली नींद, पी भैंस के दूध की चाय

लालू यादव कड़ी सुरक्षा में राजधानी एक्‍सप्रेस से रांची से दिल्‍ली ले जाए गए। ट्रेन में उन्‍होंने जमकर नींद ली तो जगने के बाद स्‍टेशन पर केंद्र व बिहार की सरकारों पर हमला किया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 28 Mar 2018 07:50 PM (IST) Updated:Thu, 29 Mar 2018 09:39 PM (IST)
कड़ी सुरक्षा में रांची से दिल्‍ली पहुंचे लालू, ट्रेन में जमकर ली नींद, पी भैंस के दूध की चाय
कड़ी सुरक्षा में रांची से दिल्‍ली पहुंचे लालू, ट्रेन में जमकर ली नींद, पी भैंस के दूध की चाय
style="text-align: justify;">पटना/रांची [जागरण टीम]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कड़ी सुरक्षा में राजधानी एक्‍सप्रेस से दिल्‍ली ले जाया गया है। रांची स्‍टेशन से करीब 6.15 बजे शाम में समर्थकों की भारी नारेबाजी के बीच उनकी ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन के नई दिल्‍ली जंक्‍शन पहुंचने के पहले से वहां लालू समर्थकों की भीड़ जमा थी। लालू को जंक्‍शन से सीधे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) ले जाया गया।  इसके पहले लालू ट्रेन में आराम से सोए। आज सुबह उन्‍होंने ट्रेन में भैंस के दूध की चाय पी।
विदित हो कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के कई मामलों में सजायाफ्ता होकर रांची के होटवार सेंट्रल जेल में थे। इस दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्‍हें रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्‍स) में भर्ती कराया गया। वहां स्थिति नहीं संभलने पर अस्‍पताल प्रबंधन की अनुशंसा पर गृह विभाग ने उन्‍हें राजधानी एक्‍सप्रेस से दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) ले जाए जाने की अनुमति दी। इसके बाद लालू को रांची से एम (दिल्‍ली) ले जाया गया है।
लालू को राजधानी एक्‍सप्रेस की रवानगी के कुछ देर पहले रांची स्‍टेशन पर लाया गया। इसके पहले वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। लालू के आगमन की सूचना मिलने पर स्‍टेशन पर राजद समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
रांची स्‍टेशन की तरह ही लालू प्रसाद यादव के नई दिल्‍ली स्‍अेशन पहुंचने के दौरान वहां भी राजद समर्थकों व नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हां, रांची में तो उन्‍होंने मीडिया से बातचीत नहीं की, लेकिन दिल्‍ली में बिहार व केंद्र सरकार पर जमकर भड़के।
यात्रा के दौरान राजधानी एक्‍सप्रेस में लालू की तीन लेयर में सुरक्षा के प्रबंध किए गए। पहली सुरक्षा उत्‍तर प्रदेश आरपीएफ ने की तो दूसरे लेयर में रांची आरपीएफ के जवान तैनात रहे। तीसरी सुरक्षा में रांची पुलिस के जवान थे।
लालू के साथ ट्रेनिंग के लिए दिल्ली जा रहे छह विशेष बल के जवान और उनके साथ डाॅग स्क्वाड के तीन कुत्‍ते भी थे। लालू की सुरक्षा में तैनात छह पुलिसकर्मी एसी 3 में थे, जबकि केवल पुलिस अधिकारी रामा तिग्‍गा उनके साथ एच 1 कोच में गए।
chat bot
आपका साथी