Sushant Death Case में खेसारीलाल का मुंबई पुलिस पर तंज- 'भर घर देवर, भसुर से मजाक', बहनों को दिया इमोशनल संदेश

भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर सुशांत की बहनों के लिए इमोशनल ट्वीट किया है। साथ ही मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर ठेठ बिहारी अंदाज में तंज कसा है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 01:47 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 02:17 PM (IST)
Sushant Death Case में खेसारीलाल का मुंबई पुलिस पर तंज- 'भर घर देवर, भसुर से मजाक', बहनों को दिया इमोशनल संदेश
Sushant Death Case में खेसारीलाल का मुंबई पुलिस पर तंज- 'भर घर देवर, भसुर से मजाक', बहनों को दिया इमोशनल संदेश

पटना, जेएनएन। Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में लगी पटना पुलिस के काम में अड़चन डालने के क्रम में जांच टीम के नेतृत्‍व के लिए मुंबई पहुंचे आइपीएस अधिकारी को ही क्‍वारंटाइन कर दिया गया है। भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव ने इसपर ठेठ बिहारी अंदाज में तेज कसा है। उन्‍होंने रक्षाबंधन के मौके पर सुशांत की बहनों के लिए इमोशनल ट्वीट भी किया है। सुशांत की बहनों को अपनी बहन बताते हुए लिखा है कि पूरा देश उनके साथ है, सुशांत को न्याय दिलाने में जी-जान लगा देंगे। खेसारीलाल का यह मैसेज सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसके पहले सुशांत की बहन श्‍वेता सिंह ने भी रक्षाबंधन पर सुशांत को मिस करने की बात करते हुए ट्वीट किया था।

रक्षाबंधन पर सुशांत को मिस कर रहीं बहनें

विदित हो कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को उनके मुुंबई स्थित फ्लैट में हो गई थी। इस मामले में मुुंबई पुलिस की जांच से सुशांत का परिवार असंतुष्‍ट है। सुशांत के पिता ने घटना को लेकर पटना में एआइआर दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच के लिए पटना पुलिस मुंबई गई है। वहां मुंबई पुलिस जांच में पटना पुलिस के साथ असहयोग कर रही है। महराष्‍ट्र सरकार भी पटना पुलिस की जांच के खिलाफ है। ऐसे में न्‍याय की यह जंग कानूनी दांव-पेच में फंसती दिख रही है। इस बीच सुशांत की बहनों ने भाई को न्‍याय दिलाने की ठान ली है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री से भी हस्‍तक्षेप की मांग की है। आज रक्षाबंधन के मौके पर सुशांत को उनकी बहनें मिस कर रहीं हैं। इस संबंध में उनकी बहन श्‍वेता सिंह का एक ट्वीट भी वायरल हो हो गया है।

सुशांत को न्याय दिलाने में लगा देंगे जान

खेसारी लाल ने अपने ट्वीट में देशवासियों से सुशांत को न्याय दिलाने की अपील की है। सुशांत सिंह राजपूत की बहनों साथ उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए खेसारीलाल यादव ने लिखा है, ''रक्षाबंधन पर हर भाई अपनी बहन को कुछ देता है। अपनी बहन के मान-सम्मान के लिए भाई कुछ भी करता है। आइए, इस रक्षाबंधन हम भाई सुशांत की बहनों से वादा करें कि सुशांत को न्याय दिलाने में हम जी-जान लगा देंगे। खेसारी लाल यादव ने आगे सुशांत की बहनों को बहन संबोधित करते हुए लिखा है कि भाई की कमी आज उनसे ज्यादा कौन महसूस कर सकता है?

संदेह जगा रहा बिहार पुलिस के साथ भेदभाव

खेसारीलाल यादव ने अपने अगले ट्वीट में सुशांत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस को निशाने पर लिया है। सुशांत की मौत की जांच के लिए मुंबई पहुंचे आइपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्‍वारंटाइन कर दिए जाने पर उन्‍होंने ठेठ अंदाज में लिखा है- 'भर घरे देवर, भसुरे से मजाक' (घर में देवर भेर पड़े हैं और पति के बड़े भाई से मजाक किया जा रहा है)। उन्‍होंने पूछा है कि अगर मुंबई पुलिस साथ देने की बात कर रही है तो साथ दे क्यों नहीं रही है? बिहार पुलिस के साथ उसका भेदभाव संदेह पैदा कर रहा है।

chat bot
आपका साथी