ऐसे सलामत रखें आंखें

वृद्धावस्था में विभिन्न तरह की समस्याएं किसी भी समय आ घेरती है।

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 01:25 AM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 01:25 AM (IST)
ऐसे सलामत रखें आंखें

पटना। वृद्धावस्था में विभिन्न तरह की समस्याएं किसी भी समय आ घेरती है। खासकर आंख की समस्याएं सबसे ज्यादा परेशान करती है। कहते हैं आंखें हैं अनमोल इसकी रक्षा करने से ही आपको दुनिया खूबसूरत दिखती है, लेकिन अगर आंख की एक छोटी सी समस्या आ जाएं तो आप परेशान हो जाते हैं। बरसात का मौसम है और इस मौसम में इन्फेक्शन होने का सबसे अधिक खतरा रहता है। इसके अलावे अन्य बीमारियां जैसे ग्लूकोमा, एज रिलेटेड मैक्यूलर डिजेनेरेशन, मोतियाबिंद इत्यादि इस अवस्था में बहुत ही परेशान करती हैं। बागबान अपनी आंखों की ज्योति को कैसे अधिक बेहतर बनाए रख सकते हैं, इसकी जानकारी दे रहे हैं आइजीआइएमएम के नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. विभूति -

1. सुबह में उठने के बाद आंख को पानी से अच्छी तरह धोएं।

2.अगर आपको चश्मा लगा हुआ है तो आंखों की नियमित जांच करवाएं।

3. आमतौर पर यह अवधारणा है कि मोतियाबिन्द जब पक जाए तो ही ऑपरेशन करवाना चाहिए। यह धारणा बिल्कुल गलत है। जब आपको लगने लगे कि आपकी नजर कमजोर होने लगी है, तो फिर आप फिर इसके पकने का इंतजार न करें। जल्द से जल्द ऑपरेशन करवाएं।

4. अपने खाने में हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं। इसके साथ अपने खाने में फलों को भी शामिल करें। गाजर को प्राथमिकता दें।

5. सुबह में टहलने की आदत डालें। आंखों के व्यायाम के लिए अपनी आंखों को रोजाना दस-दस बार अपने दाएं-बाएं घुमाए। इससे आंख सही रहती है।

6. कम रोशनी में पढ़ने की कोशिश न करें। हमेशा पर्याप्त रौशनी में ही पढ़ें।

chat bot
आपका साथी