CAA Protest: कन्‍हैया का केेंद्र पर फिर हमला, यात्रा काे समर्थन देने के लिए पब्लिक को कहा शुक्रिया

भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) एवं नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) पर मोदी सरकार पर खूब जुबानी हमला बोला।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 09:02 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 09:02 PM (IST)
CAA Protest: कन्‍हैया का केेंद्र पर फिर हमला, यात्रा काे समर्थन देने के लिए पब्लिक को कहा शुक्रिया
CAA Protest: कन्‍हैया का केेंद्र पर फिर हमला, यात्रा काे समर्थन देने के लिए पब्लिक को कहा शुक्रिया

पटना, राज्य ब्यूरो। जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय कम्‍यूनिरूट पार्टी (भाकपा) के नेता कन्हैया कुमार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) एवं नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) पर मोदी सरकार पर खूब जुबानी हमला बोला। वहीं उन्‍हाेंने जन गण मन यात्रा को समर्थन देने के लिए जनता को शुक्रिया कहा। वे भाकपा के राज्य मुख्यालय जनशक्ति भवन में शनिवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

कन्हैया ने कहा कि मोदी सरकार मूलभूत समस्याओं से जनता का ध्यान भटका रही है। इसके  लिए नागरिकता और धर्म के मुद्दे को उठाया जा रहा है। हमारी लड़ाई नागरिक और उनके अधिकारों को बचाने को लेकर है। यही वजह है कि सीएए, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में बिहार के सभी 38 जिलों में निकली 'जन गण मन यात्रा' को भरपूर जन समर्थन मिला। इस यात्रा का उद्देश्य यह जानना था कि गैरमुस्लिम आबादी मोदी सरकार के लाए इस कानून को लेकर क्या सोच रही है। 27 फरवरी को राजधानी पटना के गांधी मैदान में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी होगी।

कन्हैया ने कहा कि उनकी यात्रा चुनावी नहीं थी। 9 जिलों में चंद लोगों ने मेरी यात्रा का विरोध किया और मुझ पर हमले भी किए। राज्य की जनता और उनकी वाजिब सवालों-समस्याओं को करीब से जाना। शिक्षा, बेरोजगारी, पलायन और न्यूनतम मजदूरी के साथ-साथ नियोजित शिक्षकों व संविदा कर्मियों की जायज मांगों को लेकर बिहार में उबाल है। प्रदेश में कई तरह की विषमताएं हैं।

उन्‍होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनहित के सारे सवाल मुद्दे होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार बदलेगा, समस्याओं से लड़ेगा और तस्वीर बदलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिना नाम लिये कहा कि केरल व बंगाल की भांति बिहार विधानसभा से सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित करना चाहिए। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस विधायक शकील अहमद और भाकपा नेत्री निवेदिता झा मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी