सारण में अधेड़ की गाजे-बाजे के साथ मंदिर में करा दी शादी, शाम में दुल्‍हन हुई फरार, जानिए पूरी घटना

सारण में एक अधेड़ की मंदिर में कराई गई शादी की चर्चा हो रही है। इंटरनेट मीडिया पर इसकी तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं। दिन में हुई शादी के बाद शाम में वधू फरार हो गई। बाद में पता चला कि गांव के उपद्रवी युवकों ने मजाक किया था।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 12:07 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 12:07 PM (IST)
सारण में अधेड़ की गाजे-बाजे के साथ मंदिर में करा दी शादी, शाम में दुल्‍हन हुई फरार, जानिए पूरी घटना
दूल्‍हन के कपड़ों में सजे किन्‍नर के साथ अधेड़। जागरण

दाउदपुर (सारण), संवाद सूत्र। मजाक की कोई हद होती है। लेकिन यहां कुछ उत्‍पाती लड़कों ने एक अधेड़ के साथ जिस तरह मजाक किया, उसकी जितनी निंदा की जाए, कम होगी। दरअसल आदर्श ग्राम बरेजा में एक मंदबुद्धि‍ अधेड़ (Retarded Middle Aged) की शादी बुधवार की दोपहर बैंड पार्टी में काम करने वाले किन्‍नर (Transgender) से करा दी गई। गाजे-बाजे के साथ शादी हुई। मछली-चावल का भोज भी हुआ। लेकिन शादी के बाद किन्‍नर फरार हो गया। इसके बाद उस अधेड़ की खुशी मायूसी में बदल गई। इस घटना की निंदा गांव के लोग कर रहे हैं।  

गांव के मंदिर में शादी के बाद कराया भोज-भात 

जानकारी के अनुसार बरेजा गांव के एक व्‍यक्‍ति के दो भाई बनारस में रहते हैं। अधेड़ यहीं गांव में रहता है। गांव के लोग उन्‍हें मंद बुद्धि बताते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वे अत्‍यंत सीधे-सादे हैं। इस कारण उनकी शादी नहीं हुई। बताया जाता है कि धर्मपुरा ब्रह्मस्थान के समीप चार साल से एक किन्नर रहता था। कुछ लोगों ने उससे शादी करने के लिए अधेड़ को राजी कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बुधवार को बरेजा हनुमान मंदिर परिसर में दोनों की धूमधाम से गाजे बाजे के साथ शादी करवा दी। उसके बाद मछली चावल का भोज भी कराया गया। यह विवाह इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में है। शादी के बाद शाम को पता चला कि किन्नर फरार हो गया है। दूल्हे के दिन की खुशी शाम को मायूसी में बदल गई। बताया जाता है कि किन्नर का घर समस्तीपुर जिला में है। जो शादी के बाद गांव भाग गया है।

यह भी पढ़ें- बिहार में आधार कार्ड ने रुकवा दी शादी, प्रशासन ने पहुंचकर कहा-अभी नहीं हो सकता यह विवाह

मुखिया ने कहा-मजाक की भी कोई हद होती है

इस संबंध में पंचायत के मुखिया राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिस तरीके से अधेड़ के साथ शादी करायी गई है, वह गलत हुआ है। महावीर मंदबुद्धि का है। यह जानने के बावजूद लोगो ने शादी-संबंध कराकर मजाक बना इस रिश्ते को शर्मसार किया है। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिस व्‍यक्ति की सहायता करनी चाहिए, उसके साथ ऐसा मजाक कहीं से क्षम्‍य नहीं है। 

chat bot
आपका साथी