महिला के खाते से अवैध रूप से 60 हजार की निकासी

पोठही स्थित एक साइबर केंद्र संचालक द्वारा एक महिला के खाते से अवैध रूप से 60 हजार की निकासी कर ली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 06:30 AM (IST)
महिला के खाते से अवैध रूप से 60 हजार की निकासी
महिला के खाते से अवैध रूप से 60 हजार की निकासी

पुनपुन। पोठही स्थित एक साइबर केंद्र संचालक द्वारा एक महिला के खाते से अवैध रूप से 60 हजार की निकासी का मामला सामने आया है। केवड़ा निवासी महिला सोना देवी ने केंद्र संचालक मुन्ना कुमार के खिलाफ पुनपुन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पुनपुन बाजार स्थित पीएनबी शाखा में खाता है। बीते महीनों में पोठही स्थित साइबर केंद्र में रकम निकासी के लिए गई थी। आधार कार्ड से उसने पांच सौ की निकासी की। दो महीने बाद जब बैंक गई तो पता चला कि जुलाई और अगस्त में खाते से अंगूठे के निशान के जरिए छह बार में 60 हजार की निकासी की गई है। मुन्ना से इस बारे में बात की गई तो वह झगड़े पर उतारू हो गया। पुनपुन थानेदार कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। नेउरा स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

संसू, खगौल: दानापुर रेलखंड पर नेउरा स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर मुहम्मदपुर निवासी 70 वर्षीय सतीश शर्मा की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने बताया कि पोल संख्या 559/24 व 559 /31 के बीच शव को बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव स्वजनों को सौंप दिया गया। बिजली बिल का पैसा मांगने पर सिर फोड़ पिता को घर से निकाला

मसौढ़ी। बिजली बिल का पैसा मांगने पर थाना क्षेत्र के कौरीथाम गांव निवासीसूर्यदेव सिंह को उसके पुत्र सुनील सिंह व बहू मोना देवी ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया। उन्हें घर से भी निकालने का आरोप है। जख्मी सूर्यदेव सिंह ने इलाज कराकर शनिवार को इसकी लिखित शिकायत की। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि जांच कर कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी