हिंसक झड़प में डेढ़ दर्जन लोग घायल

हिंसक झड़प में डेढ़ दर्जन लोग घायल

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 27 Jan 2015 01:41 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jan 2015 01:47 PM (IST)
हिंसक झड़प में डेढ़ दर्जन लोग घायल

आरा : पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित हिंसक झड़प की घटना में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इसे लेकर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। जिसके आधार पर पुलिस केस की छानबीन कर रही है। धोबहां ओपी क्षेत्र के शुकुलपुरा गांव में रविवार की सुबह रास्ते से जलावन की लकड़ी ले जाने के सवाल को लेकर दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गये। जिसे लेकर दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुयी। जिसमें ललन साह का पुत्र विकास साह, लक्ष्मण साह की पत्नी बेबी देवी,मुनी लाल साह की पत्नी मोनाको देवी,पुत्री गीता देवी, उर्मिला देवी, चंदा कुमारी तथा भवानी कुमारी घायल हो गयी। जिन्हें बाद में इलाज को सदर अस्पताल लाया गया। इसी तरह टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज इलाके में दो गुटों के बीच घटित मारपीट में रामदत यादव,कमलेश यादव, गुप्तेश्वर यादव, रामदत यादव की पत्नी फुलबासो देवी, मनोज यादव, उसकी पत्नी कमला देवी,रामदेव यादव की पत्नी मुनी देवी,पुत्र मुन्ना यादव,प्रमोद यादव की पत्नी तेतरा देवी तथा मनोज यादव का पुत्र विक्की यादव घायल हो गये। जिन्हें बाद में इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। जिसके आधार पर पुलिस केस की तफ्तीश कर रही है।

chat bot
आपका साथी