बिहार : BJP से राज्यसभा के लिए गोपाल नारायण का नाम तय, अर्जुन होंगे MLC प्रत्याशी

राज्य सभा व विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। गोपाल नारायण सिंह राज्य सभा के लिए पार्टी प्रत्याशी होंगे।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 29 May 2016 05:37 PM (IST) Updated:Mon, 30 May 2016 10:10 AM (IST)
बिहार : BJP से राज्यसभा के लिए गोपाल नारायण का नाम तय, अर्जुन होंगे MLC प्रत्याशी

पटना। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह राज्यसभा जाएंगे। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार से उनकी उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी है। वे मूलत: रोहतास जिले से आते हैं।भाजपा ने उनके अलावा विधान परिषद प्रत्याशी भी तय कर दिया है। अर्जुन सहनी बिहार मेें भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी होंगे।

जेठमलानी व मीसा राजद के प्रत्याशी

विदित हो कि राज्य सभा व विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा के प्रतिद्वंद्वी महागठबंधन के घटक दलों ने भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी डॉ. मीसा भारती तथा सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध वकील राम जेठमलानी राजद कोटे से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार होंगे। वे 30 मई को नामांकन दाखिल करेंगे।

शरद व आरसीपी जदयू के उम्मीदवार

जदयू ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव इस बार फिर राज्यसभा जाएंगे। उनके साथ आरसीपी सिन्हा भी जदयू की तरफ से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी होंगे। गुलाम ररूल बलियावी व सीपी सिन्हा को पार्टी ने विधान परिषद के लिए प्रत्याशी तय किया है। वे 30 मई को नामांकन दाखिल करेंगे।

chat bot
आपका साथी