जवानों की कदमताल से गूंजा गांधी मैदान, फुल ड्रेस में की गणतंत्र दिवस की रिहर्सल

पटना के गांधी मैदान का गुरुवार को नजारा ही अलग था। 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में जवानों की कदम-ताल से पूरा मैदान गूंज रहा था।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 11:08 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 11:08 AM (IST)
जवानों की कदमताल से गूंजा गांधी मैदान, फुल ड्रेस में की गणतंत्र दिवस की रिहर्सल
जवानों की कदमताल से गूंजा गांधी मैदान, फुल ड्रेस में की गणतंत्र दिवस की रिहर्सल

पटना, जेएनएन। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के लिए गुरुवार को पटना के गांध मैदान में रिहर्सल की गई। फुल ड्रेस में जवान की कदम-ताल से पूरा मैदान गूंजा। सुबह से पूरा मैदान देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अलग-अलग ड्रेस में सजे महिला और पुरुष जवान भारत माता को सेल्यूट करते नजर आए। परेड का जायजा पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी लिया।

रिहर्सल में प्रमंडलीय आयुक्त राबर्ट एल चोंग्थू, जिलाधिकारी कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मल्लिक, एडीसी गवर्नर राकेश दुबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रिहर्सल में पहले राज्यपाल की सवारी पहले कारगिल चौक पहुंची। वहां पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कारकेट गांधी मैदान पहुंचा। गांधी मैदान में आयुक्त ने राज्यपाल की डमी के रूप में परेड का निरीक्षण करते हुए झंडोत्तोलन किया। उसके उपरांत परेड ने सलामी दी।

20 बल शामिल होंगे परेड में 

26 जनवरी को गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में झांकियों के साथ ही विभिन्न बलों की कंपनियों द्वारा परेड भी गणतंत्र दिवस समारोह का आकर्षण होगा। जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया है कि  सीआरपीएफ , एसएसबी पुरुष, आइटीबीपी, सीआइएसएफ , एसटीएफ , बीएमपी पुरुष, बीएमपी महिला, जिला शस्त्र बल पुरुष, जिला शस्त्र बल महिला, होमगार्ड ग्रामीण, होमगार्ड शहरी, एनसीसी आर्मी गल्र्स, एनसीसी आर्मी ब्वायज, एनसीसी एयरफोर्स, एनसीसी नेवी, बिहार स्काउट एंड गाइड, श्वान दस्ता छह यूनिट, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ. की कंपनियां परेड में शामिल होंगी। गुरुवार को परेड के लिए अंतिम पूर्वाभ्यास होगा।

21 वीर सेनानी होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस के समारोह में 21 वीर सेनानियों को सम्मानित भी किया जाएगा। ये वो सेनानी होंगे, जिन्होंने वीरता दिखाते हुए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

chat bot
आपका साथी