इंद्रपुरी में पार्लर में घुसकर फायरिंग, कर्मचारी को दौड़ाकर पीटा

पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इन्द्रपुरी रोड नंबर सात स्थित जेंट्स पार्लर में देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने फायरिंग की साथ ही जमकर तोड़फोड़ भी की।

By Edited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 01:38 AM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 01:40 AM (IST)
इंद्रपुरी में पार्लर में घुसकर फायरिंग, कर्मचारी को दौड़ाकर पीटा
इंद्रपुरी में पार्लर में घुसकर फायरिंग, कर्मचारी को दौड़ाकर पीटा
पटना, जेएनएन। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इन्द्रपुरी रोड नंबर सात स्थित जेंट्स पार्लर में देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने खूब उत्पात मचाया। वहां के दो स्टाफ को दौड़ाकर पीटा और सिर फोड़ दिया। स्थानीय लोगों के जुटने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने के आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है।

मालिक के बारे में पूछा, फिर करने लगे पिटाई ओपी मार्केट में द ब्लैक फैशन स्टूडियो एंड पार्लर के बाहर रात करीब 10 बजे दो बाइक पर सवार छह लोग पहुंचे। दो बदमाश पार्लर में घुस गए। एक बदमाश वहां के स्टाफ दीपक के पास गया और पूछने लगा कि रुद्र कहां है? इस पर दीपक ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। फिर बाहर खड़े चार अन्य बदमाश भी पार्लर में हॉकी और डंडा लेकर घुस गए।

सभी पार्लर में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर स्टाफ दीपक कुमार और राकेश कुमार की पिटाई करने लगे। दीपक ने जब वहां से भागने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे दौड़ाकर हॉकी से पिटाई कर दी। इससे उसका सिर फट गया। वहीं पिटाई से राकेश को भी गंभीर चोट आई। तोड़फोड़ और पिटाई से इलाके में अफरा तफरी मच गई। कुछ देर बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी।

करीब बीस मिनट तक उत्पात मचाने के बाद बदमाश बाइक पर सवार हुए और बाइक दो राउंड हवाई फाय¨रग करने हुए फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सभी की उम्र 20-25 साल रही होगी। घायल दीपक ने बताया कि बदमाशों को पहले कभी नहीं देखा था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उधर लोगों का आरोप था पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आधा घंटे बाद पहुंची, तब तक सभी बदमाश फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल का उपचार हुआ।
chat bot
आपका साथी