पटना के पाटलिपुत्र में हवा भरने वाला सिलेंडर फटने से लगी आग, तीन झोपड़ी राख

पाटलिपुत्र गोलंबर के पास रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे एक झोपड़ी में हवा भरने वाला सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घमाका सुनकर जब तक लोग घरों से बाहर निकलते तीन झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 02:07 AM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 02:08 AM (IST)
पटना के पाटलिपुत्र में हवा भरने वाला सिलेंडर फटने से लगी आग, तीन झोपड़ी राख
पटना के पाटलिपुत्र में हवा भरने वाला सिलेंडर फटने से लगी आग, तीन झोपड़ी राख

पटना । पाटलिपुत्र गोलंबर के पास रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे एक झोपड़ी में हवा भरने वाला सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घमाका सुनकर जब तक लोग घरों से बाहर निकलते तीन झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई। धू-धू कर जलने लगीं। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई और फायर विभाग को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल को दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी गई। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के दौरान झोपड़ी में कोई नहीं था। पाटलिपुत्र थाना प्रभारी एसके शाही ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आग की चपेट में आने से झोपड़ी में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। सिलेंडर में कैसे ब्लास्ट हुआ पता किया जा रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझने तक मौके पर अफरातफरी मची थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो झोपड़ी में पंचर की दुकान है। लोगों का कहना था कि एक झोपड़ी में हवा भरने वाला सिलेंडर फटने से यह घटना हुई।

---------

हत्या करने के इरादे से जा रहे दो अपराधी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पटना: राजीवनगर थाने की पुलिस ने रविवार को हत्या के इरादे से आशियाना फेज टू जा रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान रोहित कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई। इनके पास से पिस्टल और गोलियां भी मिलीं। पूछताछ में पता चला कि शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पासवान इलाके में दो दिन पूर्व एक युवक से झगड़ा हुआ था। युवक के साथियों ने दोनों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पिटाई का बदला लेने के लिए पिस्टल लेकर शास्त्रीनगर में युवक की हत्या की योजना बना रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख दोनों भागने लगे। पुलिस को संदेह हुआ। दोनों को दौड़ाकर दबोच लिया। तलाशी के क्रम में इनके पास पिस्टल मिली। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। पूछताछ के बाद पूरी बात सामने आई।

chat bot
आपका साथी