गांधी सेतु का ¨सगल लेन हुआ साढ़े पांच किमी लंबा, वाहनों का दबाव बढ़ा

उत्तर बिहार को राजधानी से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के ¨सगल लेन की लंबाई बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 11:00 AM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 11:00 AM (IST)
गांधी सेतु का ¨सगल लेन हुआ साढ़े पांच किमी लंबा, वाहनों का दबाव बढ़ा
गांधी सेतु का ¨सगल लेन हुआ साढ़े पांच किमी लंबा, वाहनों का दबाव बढ़ा

पटना सिटी। उत्तर बिहार को राजधानी से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के ¨सगल लेन की दूरी बढ़ कर करीब साढ़े पांच किलोमीटर हो गई है। इस पूर्वी लेन पर सोमवार को वाहनों की संख्या बढ़ी रही। हाजीपुर से पटना की ओर आने वाले वाहनों में अधिकांश संख्या ट्रकों की नजर आई। ¨सगल लेन पर वाहनों की दोनों ओर से आवाजाही होने के कारण सभी तरह के गाड़ियों की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास रहीं। दोपहिया व छोटे वाहनों के ¨सगल लेन में ओवरटेक करने से रह-रह का जाम के हालात भी बनते रहे।

दोपहर और शाम में गांधी सेतु पहुंचे यातायात डीएसपी जगदानंद ठाकुर ने सेतु पर बढ़े वाहनों के दबाव से उत्पन्न हुए हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि छठ को लेकर उत्तर बिहार स्थित घर लौटने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। इस कारण पूर्वी लेन पर वाहनों का दबाव है। डीएसपी यातायात ने बताया कि पटना से वैशाली की ओर जाने वाले वाहनों में बड़े और मालवाहक वाहनों का परिचालन दीघा स्थित सेतु से भी हो रहा है। हाजीपुर क्षेत्र में वाहनों का दबाव अत्यधिक हो जाने से खाली ट्रकों का प्रवेश गांधी सेतु पर होने लगा है।

डीएसपी ने बताया कि जैसे-जैसे छठ करीब आ रही है, सेतु पर सवारी वाहनों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। दीपावली समाप्त होते ही सेतु की ट्रैफिक व्यवस्था निशाने पर होगी।

गांधी सेतु के पश्चिमी लेन को काटने का काम पाया संख्या 46 तक पहुंच जाने के कारण वाहनों का डायवर्जन गायघाट बैरियर स्थित पुराने टोल प्लाजा से दो सौ मीटर उत्तर ही कर दिया गया है। यहां से लेकर पाया संख्या एक तक के पूर्वी लेन से ही पटना और हाजीपुर के बीच वाहनों की आवाजाही हो रही है। यह ¨सगल मार्ग करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबा हो गया है। छठ बाद पीपा पुल चालू होते ही मिलेगी राहत

डीएसपी यातायात जगदानंद ठाकुर ने सोमवार को कहा कि छठ को लेकर गंगा तट पर लोगों की भीड़ बढ़ जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए गायघाट से तेरसिया गांव को जोड़ने वाले पीपा पुल को छठ के बाद ही चालू किया जाएगा। पीपा पुल तैयार है। इसे बीच में जोड़ा नहीं गया है। अभी इसका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। डीएसपी ने कहा कि पीपा पुल के चालू होते ही गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव काफी कम हो जाएगा। सभी तरह के छोटे वाहनों की आवाजाही गांधी सेतु के समानांतर बने पीपा पुल से ही होगी।

chat bot
आपका साथी