हर जिले में पशु विज्ञान केंद्र खोलने की तैयारी

राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में पशु विज्ञान केंद्र खोलने की तैयारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 08:29 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 08:29 PM (IST)
हर जिले में पशु विज्ञान केंद्र खोलने की तैयारी
हर जिले में पशु विज्ञान केंद्र खोलने की तैयारी

पटना । राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में पशु विज्ञान केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। इससे गरीब पशुपालकों को काफी लाभ होगा। उन्हें नई-नई तकनीक से अवगत होने का मौका मिलेगा। ये बातें रविवार को बिहार वेटनरी कॉलेज में आयोजित अवकाशप्राप्त वेटनरी डॉक्टरों के सम्मेलन में पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहीं। उन्होंने बताया कि पशु विज्ञान विश्वविद्यालय फिलहाल जमुई एवं आरा कृषि विज्ञान केंद्र के संचालन की तैयारी कर चुका है। जमुई कृषि विज्ञान केंद्र एक एनजीओ द्वारा संचालित किया जाता था, जिसका संचालन अब विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। वहीं आरा कृषि विज्ञान केंद्र का संचालन स्काडा द्वारा किया जा रहा है, उसका भी संचालन विश्वविद्यालय करेगा। इसके लिए सरकार से सहमति बन चुकी है।

समारोह में आए अतिथियों का स्वागत अवकाशप्राप्त वेटनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एसपी शर्मा ने किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए नए-नए शोध पर जोर दे। जब तक नई तकनीक पशुपालकों तक नहीं पहुंचेगी, पशुपालन का पेशा लाभदायक नहीं हो सकता है। युवा पीढ़ी को पशुपालन के प्रति आकर्षित करने के लिए इसे लाभदायक बनाना बहुत जरूरी है। प्रदेश की जमीन को अब बढ़ाया नहीं जा सकता है, लेकिन पशुपालन को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पशुपालन राज्य की बड़ी आबादी का पारंपरिक पेशा है। इसको बढ़ावा देना राज्य सरकार एवं समाज दोनों की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर वेटनरी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. सिया राम सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र सिन्हा, डॉ. अली अहमद खान सहित कई चिकित्सकों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी