मेधा दिवस के रूप में मनाई जाए राजेंद्र प्रसाद की जयंती

पटना। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती को मेधा दिवस के रूप में मनाने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 01:43 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 01:43 AM (IST)
मेधा दिवस के रूप में मनाई जाए राजेंद्र प्रसाद की जयंती
मेधा दिवस के रूप में मनाई जाए राजेंद्र प्रसाद की जयंती

पटना। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती तीन दिसंबर को मेधा दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया। यही नहीं, उन्होंने सरकार से उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की माग की। मौका था डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि व रविनंदन सहाय की श्रद्धाजंलि सभा का। जहां सर्वसम्मति से बुद्धिजीवियों की जयंती को विशेष दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्षता करते हुए जदयू नेता राजीव रंजन सिन्हा ने कहा, देश की कई महान विभूतियों की जयंती को विशेष दिवस के रूप में मनाया जाता है, परंतु देशरत्न के नाम पर कोई विशेष दिवस नहीं घोषित किया गया है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा, राजेंद्र प्रसाद की सादगी में छिपी विलक्षण प्रतिभा से युवाओं को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने रविनंदन सहाय के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से समाज व संगठन को काफी क्षति हुई है।

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा, सादा जीवन-उच्च विचार के सिद्धात को मानने वाले डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर अभय सिन्हा, प्रेम कुमार, देव कुमार लाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रिद्धिमा श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक, संपन्नता वरुण, अनुराग समरूप, संजय कुमार, अतुल आनंद सन्नू, आशुतोष ब्रजेश, कुमार गौरव, सुशात सिन्हा, हर्ष सिन्हा, रवि सिन्हा, बलिराम, रश्मिलता, रीना सिन्हा, राजेश सिन्हा आदि मौजूद थे। पुण्यतिथि पर प्रथम राष्ट्रपति को किया याद

पटना। प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि रविवार को राजकीय समारोह के साथ मनाई गई। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बांसघाट स्थित समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस अवसर पर डीडीसी रिचि पांडेय, एडीएम विधि व्यवस्था कुष्ण कन्हैया सिंह, एडीएम जेनरेल विनायक मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह, डीपीआरओ प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी