आम खाने के बाद गुठली को न फेंके, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

यदि हम आप आम खाने के बाद गुठली को न फेंक कर इसे सूखाने के बाद इसका फाउडर बनाकर सेवन करें तो यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 02:19 PM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 02:19 PM (IST)
आम खाने के बाद गुठली को न फेंके, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
आम खाने के बाद गुठली को न फेंके, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

पटना [जेएनएन]। यह हम आप सभी जानते है कि फलों का राजा आम होता है। गर्मियों का दिन मतलब बहुत सारा आम, वैसे आम तो सभी को बहुत पसंद होता है। जहां कच्चा आम का आचार बनता है तो वहीं पके आम का शेक या फिर उसको वैसे ही खाते हैं। आम को टक्कर देना किसी भी फल के बस की बात नहीं है। वैसे तो आम स्वाद में काफी लाजवाब होता है। क्या आप जानते है कि आम के साथ साथ गुठली के भी कई फायदे होते है। आम के गुठली के कई चमत्कारी फायदे है जिनको जानकर आप रह जाएंगे हैरान।

यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आज से ही आम की गुठली के पाउडर का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। यदि आप सुबह खाली पेट एक चम्मच आम की गुठली का पाउडर खाएंगे तो इससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा जिससे आपकी पाचन क्रिया में सुधार होगा तथा इससे फालतू चर्बी भी घटेगी। यदि आप ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं या आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो आप आम की गुठली के पाउडर का नियमित रूप से सेवन करें। इसके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा और आप स्वस्थ भी रहेंगे। यदि दस्त या लूज मोशन से परेशान हैं तो आप आम की गुठली की गिरी और मिश्री को समान मात्रा में लेकर पीस लें। फिर इसे दिन में दो चम्मच दो बार लें, इसके इस्तेमाल से आपका दस्त ठीक हो जाएगा। कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी गुठली का बड़ा काम है। आम की गुठली के पाउडर तथा गर्म पानी के साथ लेने से कोलेस्ट्रॉल लेबल कम होता और यह हृदय को सेहतमंद रखेगा। इसके लिए जरूरी है कि आम खाने के बाद गुठली को ढोकर अच्छी तरह से सुखा ले। इसके बाद सूखे गुठली को मिक्सी में पीस लें। इससे एक प्राकृतिक दंत मंजन भी तैयार हो जाएगा। इस मंजन के इस्तेमाल से दात सफेद और मजबूत होता है। साथ ही दात के दर्द की समस्या में इसका इस्तेमाल करने से दातों का दर्द भी ठीक हो जाता है। इसके अलावा यदि किसी को मसूड़ों से खून आने की समस्या है तो उनके मसूड़ों से खून आना भी बंद हो जाएगा। तो फिर क्यों न आम के साथ साथ गुठली का भी प्रयोग।

chat bot
आपका साथी