पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, शहर में हर ओर बह रही आस्था की बयार Patna News

शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा का उल्लास शहर में हर ओर देखने को मिल रहा है। मां के विराजमान होते ही दर्शन को हर उम्र के श्रद्धालु पंडाल पहुंच रहे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 11:28 AM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 11:28 AM (IST)
पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, शहर में हर ओर बह रही आस्था की बयार Patna News
पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, शहर में हर ओर बह रही आस्था की बयार Patna News

पटना, जेएनएन। नवरात्रि के आठवें दिन दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी देवी की पूजा का उल्लास शहर में हर ओर देखने को मिल रहा है। पंडालों में रविवार की अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मां के विराजमान होते ही दर्शन करने को उतावले हर उम्र के श्रद्धालु दीदार को पहुंच रहे हैं। पंडालों की विशेष सजावट से पूरा माहौल श्रद्धा और उत्साह के अद्भुत रंग में सराबोर हो गया है। घरों में भी विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा की जा रही है।

मां दुर्गा के दर्शन को लंबी कतार

मारूफगंज, दलहट्टा, नंदगोला, कचौड़ी गली, श्रीगुरु गोविंद सिंह पथ, मच्छरहट्टा, टेढ़ी घाट, खाजेकलां, गुरहट्टा, महाराजगंज, त्रिपोलिया मोड़, खजूरबन्ना, नया गांव, लोहरवा घाट, चैली टांड मनोरंजन क्लब व मुसल्लहहपुर में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस दौरान पंडालों में हो रही भव्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

पटना के अशोक राजपथ और चैलीटांड़ में कुश की चटाई से बना तोरण द्वार और पंडाल आकर्षण का केंद्र है। हाजीगंज, मच्छरहट्टा, गुरहट्टा, महाराजगंज, कत्थक तल, राय जयकृष्णा रोड में विशेष लाइटिंग, चौक थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जलते-बुझते रंगीन बल्ब व मुसल्लहपुर बाजार समिति में भव्य पंडालों की खूबसूरती देखते बन रही है। हीरानंद साह गली मोड़ पर स्थापित भारत माता को देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त जुट रहे हैं।

दंडवत कर पहुंचे मां के द्वार

शनिवार को शक्तिपीठ श्री बड़ी पटन देवी जी के दर्शन को श्रद्धालु गंगा तट से दंडवत करते हुए मां के द्वार तक पहुंचे। रास्ते में भक्तों ने इनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया। भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना कर मनोकामना के लिए प्रार्थना की।

शक्तिपीठों में जनसैलाब 

शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी, छोटी पटनदेवी व शीतला माता मंदिर में मां भगवती की एक झलक पाने के लिए लोग सुबह चार बजे से ही कतारबद्ध होकर मां भगवती के दर्शन किए।

chat bot
आपका साथी