सायबर ठगी के मास्टर माइंड की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने नालंदा से एक को दबोचा

दिल्ली पुलिस ने नालंदा से शनिवार को एक सायबर ठग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तार दिल्ली में सलाखों के पीछे कैद एक सायबर मास्टर माइंड की निशानदेही पर हुई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 02:22 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 02:22 PM (IST)
सायबर ठगी के मास्टर माइंड की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने नालंदा से एक को दबोचा
सायबर ठगी के मास्टर माइंड की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने नालंदा से एक को दबोचा

नालंदा, जेएनएन। साइबर ठगी का अड्डा बनता जा रहा नालंदा जिले का कतरीसराय में देश की राजधानी पुलिस की नजर है। शनिवार की सुबह दिल्ली पुलिस की टीम साइबर फ्रॉड मामले में गिरफ्तार सनी शंकर की निशानदेही पर बिहारशरीफ पहुंची। यहां बिहार थाना क्षेत्र से राकेश कुमार को स्थानीय थाने के सहयोग से हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के लिए पुलिस उसे दिल्ली ले गई है।

विदित हो कि दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने में दर्ज केस का आरोपी सनी शंकर इस खेल का मास्टर माइंड है। वह अपने ही गांव के राकेश कुमार को हर ट्रांजेक्शन पर 300 रुपये कमीशन देता था। राकेश सनी के कहने पर एटीएम से रुपये निकालकर बताए हुए व्यक्ति तक पहुंचाता था। वो कौन लोग हैं, इसका खुलासा करने से दिल्ली पुलिस ने अभी इन्कार कर दिया है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के बाद ही पूरे मामला का खुलासा हो पाएगा। बताते चलें कि पिछलेे एक साल में सात राज्यों की पुलिस नालंदा में दर्जनों बार छापेमारी कर चुकी है। बीते एक साल से कतरीसराय के आसपास के कई गांव व बिहारशरीफ का कुछ मोहल्ला ‘ठगी का नया ठिकाना’ बन चुका है।

chat bot
आपका साथी