टीका उत्सव के दूसरे दिन 1.49 लाख लोगों को लगे टीके

पटना। चार दिनों के टीका उत्सव के दूसरे दिन राज्य में 1.49 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 02:21 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 02:21 AM (IST)
टीका उत्सव के दूसरे दिन 1.49 लाख लोगों को लगे टीके
टीका उत्सव के दूसरे दिन 1.49 लाख लोगों को लगे टीके

पटना। चार दिनों के टीका उत्सव के दूसरे दिन राज्य में 1.49 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही राज्य में टीकाकरण की संख्या बढ़कर 52.36 लाख के पार पहुंच गई है।

राज्य स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 1.28 लाख लोगों को टीके की पहली और 20,457 लोगों को दूसरी डोज दी गई। समिति के अनुसार जिन 1.28 लाख लोगों को पहला टीका दिया गया उनमें 45-59 उम्र के लोगों की संख्या 67,197 और 60 से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 60,225 है। इनके अलावा 1123 हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर को भी टीके की पहली डोज दी गई।

इनके अलावा आज ही जिन 20,457 को टीके की दूसरी डोज दी गई उनमें 45-59 उम्र के कुल 5200 और 60 से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 12236 है। शेष हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर को दूसरी डोज दी गई।

समिति ने बताया कि प्रदेश में अब तक 52,35,751 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इनमें टीके की पहली डोज लेने वाले 46,04,381 लोग हैं और दूसरी डोज लेने वालों की तादाद 6,31,370 है। बता दें इसके पूर्व रविवार को टीका उत्सव के पहले दिन प्रदेश में एक दिन में 2.06 लाख का टीकाकरण किया गया था।

टीका उत्सव के दूसरे दिन तैयारी पूरी, कम संख्या में पहुंचे लाभुक

पटना। प्रधानमंत्री के आह्वान पर अधिक से अधिक लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन देकर संक्रमण से सुरक्षित करने के लिए चलाया जा रहा टीका उत्सव दूसरे दिन सोमवार को जिले में रिकॉर्ड नहीं बना सका। जिले में 16 हजार 975 को पहली, 2708 को दूसरी समेत कुल 19 हजार 683 लोगों को वैक्सीन दी गई। बताते चलें कि टीका उत्सव के पहले दिन रविवार को 15941 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई थी। हालांकि, उत्सव शुरू होने के पहले यह संख्या दोनों दिन से अधिक 20206 थी।

बताते चलें कि रविवार को आयकर गोलंबर स्थित न्यू गार्डिनर हॉस्पिटल में टीका उत्सव का उद्घाटन किया गया था। इसके साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लेने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। बावजूद इसके अब तक एक दिन में सर्वाधिक लोगों को वैक्सीन देने का रिकॉर्ड नहीं बन सका। बताते चलें कि टीका उत्सव 14 अप्रैल तक चलेगा।

वैक्सीन की कम उपलब्धता को कारण मान रहे अधिकारी :

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार हर दिन चार लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन देने का लक्ष्य बनाया गया है। ऐसे में चार दिन में 16 लाख वैक्सीन की जरूरत थी। हालांकि, प्रदेश में नौ अप्रैल को कुल 9 लाख वैक्सीन की डोज मिली थी। तीन दिन में खर्च के बाद करीब पांच लाख वैक्सीन होगी। ऐसे में लक्ष्य से कम टीकाकरण किया जाएगा।

तिथि, पहली डोज, दूसरी डोज, कुल

- 04 अप्रैल, 20366, 1368, 21734

- 05 अप्रैल, 20652, 2619,23271

- 06 अप्रैल, 19816,1760,21576

- 07 अप्रैल, 8584,1273, 9857

-08 अप्रैल, 10833, 1847, 12680

-09 अप्रैल, 6103, 1000, 7103

- 10 अप्रैल, 18228, 1978, 20206

- 11 अप्रैल, 14793, 1148, 15941

- 12 अप्रैल, 16975, 2708, 19683

----------------

chat bot
आपका साथी