पटना का पारा पहुंचा 13 डिग्री, अभी और ठंड बढ़ने के हैं आसार

बिहार की राजधानी पटना के मौसम ने करवट ले ली है। न्यूनतम टेम्प्रेचर जहां 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन में ठंड औऱ बढ़ेगी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 27 Nov 2018 01:41 PM (IST) Updated:Tue, 27 Nov 2018 01:41 PM (IST)
पटना का पारा पहुंचा 13 डिग्री, अभी और ठंड बढ़ने के हैं आसार
पटना का पारा पहुंचा 13 डिग्री, अभी और ठंड बढ़ने के हैं आसार

पटना, जेएनएन। राजधानी सहित राज्य के अधिकांश शहरों में 30 नवंबर से तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में वृद्धि के आसार हैं। सोमवार को पटना का तापमान इस मौसम में सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई शहरों में 28 नवंबर से ही तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

  पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा में नमी की मात्रा 71 फीसद होने के कारण ठंड का अहसास किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान पटना के तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस गिरावट हुई है। गया का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी की मात्रा 67 फीसद रही। भागलपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। न्यूनतम 14.6 डिग्री और अधिकतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

 मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 1 दिसंबर तक आकाश साफ रहेगा। गया, औरंगाबाद, छपरा, राजगीर, नालंदा और मुजफ्फरपुर के तापमान में 28 नवंबर से गिरावट आएगी। पटना में 30 नवंबर से तापमान में और कमी आने की संभावना है

chat bot
आपका साथी