CM नीतीश का दावा: 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतेगा NDA

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से कहा कि बिहार में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार। जनता को विकास चाहिए। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 09:48 AM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 10:05 AM (IST)
CM नीतीश का दावा: 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतेगा NDA
CM नीतीश का दावा: 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतेगा NDA

पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से कहा कि बिहार में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार। जनता को विकास चाहिए। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष के पास न कोई मुद्दा है और न ही कोई कार्यक्रम। विपक्ष हर मामले में केवल भ्रम फैलाने का काम करता हैं। उन्‍होंने साफ-साफ कहा कि बिहार में एनडीए 200 से अधिक सीटें जीतेंगी। 

दरअसल, राजधानी पटना में जदयू के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिला व प्रखंड अध्यक्षों की बैठक थी। इस बैठक में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के रूप में शिरकत कर रहे थे। बैठक में उन्होंने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को 200 से अधिक सीटें हासिल होंगी। विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। कुछ लोगों का काम केवल लोगों में भ्रम फैलाना होता है। वैसे इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं।

उन्‍होंने कहा कि जिन विचारों को लेकर हमारी पार्टी आज तक चलती रही है, उन विचारों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा। बिहार में धर्म, संप्रदाय, जाति या लिंग के आधार पर किसी भेदभाव का प्रश्न ही नहीं उठता है। उन्‍होंने कहा कि जदयू के साथी वोट की चिंता नहीं करें। जनता सही और गलत की पहचान रखती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही जदयू की पहचान हैैं। सूबे के सभी बूथों पर पार्टी के अध्यक्ष और सचिव हैैं। यह साधारण बात नहीं है।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि जदयू की जो सांगठनिक ताकत बनी है, उसका उपयोग लोगों तक यह बात पहुंचाने में किया जाए कि विगत पंद्रह वर्षों में विकास व सामाजिक अभियान से जुड़े कौन-कौन से कार्य हुए हैैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाध्यक्षों को यह परामर्श दिया कि वे अपने घरों पर पार्टी का झंडा जरूर लगाएं। इससे न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि आमलोगों में भी सार्थक संदेश जाएगा।

मुख्यमंत्री की खास बातें 2020 के चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतेगा एनडीए विपक्ष के पास न कोई मुद्दा है औैर न कोई कार्यक्रम भ्रम फैलाने वाले लोगों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं विचारों से समझौता किसी कीमत नहीं  कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा जरूर लगाएं

chat bot
आपका साथी