सीके नायडू अंडर-23: पुडुचेरी के खिलाफ बिहार की हालत खराब, सौ रन के अंदर आधी टीम आउट

मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित कर्नल सीके नायडू अंंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में पुडुचेरी के खिलाफ मेजबान बिहार की हालत पस्त हो गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 10:25 AM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 09:29 PM (IST)
सीके नायडू अंडर-23: पुडुचेरी के खिलाफ बिहार की हालत खराब, सौ रन के अंदर आधी टीम आउट
सीके नायडू अंडर-23: पुडुचेरी के खिलाफ बिहार की हालत खराब, सौ रन के अंदर आधी टीम आउट

पटना, जेएनएन। मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित कर्नल सीके नायडू अंंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में पुडुचेरी के खिलाफ मेजबान बिहार की हालत पस्त हो गई है। शुक्रवार को पहले दिन के खेल समाप्ति के समय बिहार ने पांच विकेट 92 रनों पर गंवा दिए हैं। मेजबान अब भी पुडुचेरी से पहली पारी के आधार पर 139 रन पीछे है। पुडुचेरी ने अपनी पहली पारी में 231 रन बनाए हैं।

सुबह बिहार ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पुडुचेरी ने सतीश जानगीर (53 रन) और सिदाक सिंह (54 रन) के अर्धशतकों से 231 रन बनाए। इन दोनों के अलावा मणिकंदन ने 15, जार्ज ने 25, पारस ने 35, साई ने 22 रन का योगदान दिया। बिहार की ओर से विकास झा ने 43 रन देकर चार, प्रशांत कुमार सिंह ने 44 रन देकर दो, सचिन कुमार सिंह ने 72 रन देकर दो, अपूर्वा आनंद ने 55 रन देकर एक, शकीबुल गणि ने 11 रन देकर एक विकेट चटकाए।

जवाब में बिहार की पारी की शुरुआत काफी खराब रही। अपना पहला मैच खेल रहे विश्वजीत गोपाला मात्र 2 रन बना कर आउट हो गए। एक छोर पर जहां प्रणव सिंह जमे रहे, वहीं दूसरे बल्लेबाज एक-एक पवेलियन लौट गए। शकीबुल गणि ने 12, विभूति भास्कर ने 7, उत्कर्ष भास्कर ने 8 रन बनाए। पहले दिन के खेल समाप्ति के कुछ क्षण पहले प्रणव सिंह 54 रन बना कर आउट हुए। स्टंप के समय स्कोर 5 विकेट पर 92 रन हैं। क्रीज पर प्रशांत कुमार सिंह बिना खाता खोले जमे हैं।

पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग आज से

पटना: शनिवार  से संजय गांधी स्टेडियम में रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग शुरू होगी। पटना फुटबॉल संघ के सचिव ज्वाला प्रसाद सिन्हा ने बताया कि उद्घाटन दोपहर दो बजे समीर कुमार महासेठ (एमएलए), पटना के पूर्व मेयर श्याम बाबू राय और अनुआनंद फाउंडेशन के तकनीकी निदेशक सौरभ चक्रवर्ती, बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन करेंगे। इसके बाद मौर्यन आर्सेनल और जूनियर स्टार के बीच मुकाबला होगा।

chat bot
आपका साथी