खुले सिनेमाघर, पर दिखाने के लिए नहीं कोई फिल्म

अंकिता भारद्वाज पटना। राजधानी में सिनेमाघर भले प्रशासन के स्तर से खोल दिए गए हों लेकिन सिन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 08:41 AM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 08:41 AM (IST)
खुले सिनेमाघर, पर दिखाने के लिए नहीं कोई फिल्म
खुले सिनेमाघर, पर दिखाने के लिए नहीं कोई फिल्म

अंकिता भारद्वाज, पटना। राजधानी में सिनेमाघर भले प्रशासन के स्तर से खोल दिए गए हों, लेकिन सिनेमा प्रेमियों को मल्टीप्लेक्स या अन्य सिनेमाघरों में फिल्में देखने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। दरअसल, सिनेमा मालिकों की मानें तो अभी उनके पास प्रदर्शन के लिए कोई फिल्म नहीं है। इस कारण अगर वह सिनेमाघर खोल भी देते हैं तो दर्शकों को दिखाएंगे क्या? यह बड़ी परेशानी बन गई है। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटरों के अनुसार सभी फिल्मों के प्रदर्शन की डेट आगे बढ़ा दी गई है। इस कारण सिनेमाघरों को अभी बंद ही रखा जाएगा।

कोई हिदी फिल्म नहीं, एक भोजपुरी फिल्म के साथ खुलेगा सिनेमा घर :

डिस्ट्रीब्यूटर सुशांत कुमार के अनुसार हर फिल्म की अवधि एक साल से छह महीने की होती है, इसलिए फिल्म की वैधता अवधि खत्म हो चुकी है। अभी बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए कोई भी फिल्म नहीं है। उनके अनुसार, भोजपुरी में एक फिल्म है, जो सिर्फ दो दिन ही चली थी। उसी फिल्म के साथ शुक्रवार से भोजपुरी सिनेमाघर खुल जाएगा। सिनेमाघर खुलने के बाद 50 प्रतिशत टिकट ही होंगे बुक :

सरकार की ओर से सिनेमाघरों को फिर से खोलने का फैसला ले लिया गया है, लेकिन आपसी तालमेल न होने के कारण अभी इंतजार करना होगा। शहर के सिनेमाघरों के मालिकों के अनुसार जब भी सिनेमाघर खुलेंगे, मात्र 50 प्रतिशत ही टिकट बुक किए जाएंगे। इसके साथ शारीरिक दूरी का पालन भी कराया जाएगा। मास्क व सैनिटाइजर के बिना नहीं दिया जाएगा प्रवेश :

सिनेमाघर के मालिक सुमन कुमार के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सिनेमाघरों में आने वाले लोगों को कई नई सुविधाओं से अवगत करवाया जाएगा। इससे पहले हॉल में प्रवेश के समय मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करना हर किसी के लिए जरूरी होगा।

chat bot
आपका साथी