जन्‍मदिन पर देवी दर्शन को पहुंचे चिराग पासवान, दिवंगत पिता राम‍ विलास को याद कर भावुक हुए

चिराग पासवान ने आज अपने जन्‍मदिन पर पटना के प्रख्‍यात पटन देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना किया। इस मौके पर पिता को याद कर भावुक हुए । उन्‍होंने फिर दोहराया बिहार में भाजपा-लोजपा की सरकार बनानी है। अपने जन्‍मदिन पर कहीं ये बात ।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 11:38 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 02:42 PM (IST)
जन्‍मदिन पर देवी दर्शन को पहुंचे चिराग पासवान, दिवंगत पिता राम‍ विलास को याद कर भावुक हुए
चिराग पासवान ने बड़ी पटन देवी पहुंचकर लिया आशीर्वाद ।

पटना, जेएनएन। लोजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान अपनक जन्‍मदिन पर आज 31 अक्‍टूबर, शनिवार को ने पटना सिटी स्थिति शक्तिपीठ बड़ी पटन देवी मंदिर में मां भगवती का आशीष लेने पहुंचे । शक्तिपीठ बड़ी पटन देवी के महंत विजय शंकर गिरी ने  लोजपा नेता चिराग पासवान को भगवती का चुनरी ओढ़ाकर आशीष  दिया। इस अवसर  पर चिराग अपने  पिता स्‍वर्गीय  राम  विलास पासवान को  याद  कर भावुक हुए। 

पापा की अंतिम इच्‍छा पूरी करने की बात कही

मंदिर से निकलने पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते  हुए चिराग  ने कहा  कि आज पहला जन्‍मदिन  है, जब पापा साथ  नहीं  हैं। बस मां  का आशीर्वाद लेने  आया हूं  कि  पापा  की  आखिरी इच्‍छा  को  पूरा  कर  सकूं ।  पापा  ने बिहार  और बिहारियों के  बेहतरी  के लिए जो  सपना देखा  था, उसे पूरा कर सकूं। 

चिराग ने कहा कि देवी का आशीर्वाद लेने आया हूं  कि वे  हिम्‍मत  दें  कि जिस रणभूमि में उतरा हूं , वहां अपने काम  में   सफल  हो  सकूं। 

फिर दोहराया भाजपा-लोजपा की सरकार बनानी है

पत्रकारों ने चिराग के स्‍टैंड पर जब सवाल किया कि इससे मतदाताओं में भ्रम है, तो  चिराग पासवान ने स्‍पष्‍ट तौर पर  कहा   कि मतदाताओं में कोई भ्रम नहीं है।  बिहार में भाजपा-लोजपा की सरकार बनानी है। बिहार की  12 करोड़  जनता  बिहार में  भाजपा-लोजपा की सरकार बनाने को संकल्पित हैं।

इस बेटे को हौसला देकर गए हैं पापा

बता दें कि कल ही भागलपुर में एक चुनावी जनसभा के दौरान चिराग अपने संबोधन में भी भावुक हुए, कहा कि पापा जब जिंदा थे तो सभा के बाद उनका फोन आता था। पूछा करते थे कि कैसी रही सभा? लोगों का क्या रुख था? अब वो नहीं रहे लेकिन इस बेटे को इतना हौसला देकर गए हैं कि अकेले घूम रहे हैं। पापा कहते थे कि शेर का बच्चा होगे तो जंगल चीर कर बाहर निकलोगे। मैं पापा के उस संकल्प और सोच को अकेले कुशासन राज्य में जंगल चीर कर बाहर निकल रहा हूं। 

chat bot
आपका साथी