पटना में बाल वैज्ञानिक देंगे सपनों को उड़ान

सूबे के बाल वैज्ञानिकों के सपनों को उड़ान देने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद एक बड़ा उपहार देने जा रहा है। परिषद पटना के श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में सोवेनियर काउंटर खोलेगा।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2015 10:08 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2015 10:12 AM (IST)
पटना में बाल वैज्ञानिक देंगे सपनों को उड़ान

पटना [नीरज कुमार]। सूबे के बाल वैज्ञानिकों के सपनों को उड़ान देने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद एक बड़ा उपहार देने जा रहा है। परिषद पटना के श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में सोवेनियर काउंटर खोलेगा। इसमें बच्चों को नए-नए प्रोजेक्ट के लिए तकनीक व सामग्री मुहैया कराई जाएगी।

मानव शरीर का मिलेगा माडल : श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी स्वरूप मंडल ने बताया कि विज्ञान क्षेत्र में नित नई खोज हो रही हैं। नए आविष्कारों को बच्चों तक पहुंचाने के लिए परिषद ने प्रदेश में सोवेनियर काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। काउंटर इस वर्ष खुल जाएगा। यहां से बाल वैज्ञानिकों को नई तकनीक पर आधारित प्रोजेक्ट एवं सामग्री मुहैया कराई जाएगी। विशेष रूप से मानव शरीर का कृत्रिम कंकाल, मानव सेल की रचना, रक्त संचार प्रणाली व इससे जुड़े प्रयोगों के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।

दिखेंगे शरीर के कई आकार : सोवेनियर काउंटर पर विज्ञान आधारित ङ्क्षरग एवं अन्य सामग्री लोगों को मुहैया कराई जाएगी। यहां मिलने वाली ङ्क्षरग शीशे की होगी, इसकी विशेषता यह कि इसमें व्यक्ति का चेहरा या शरीर कई आकार में दिखाई देगा।

बच्चे खेलेंगे जोड़ो-तोड़ो का खेल

यहां बच्चों को जोड़ो-तोड़ो का खेल खिलाने के लिए इनोवेशन हब बनाया जा रहा है। हब में बच्चों को रोबोट, प्लेन, जहाज, कम्प्यूटर एवं विभिन्न प्रकार के वाहन निर्माण के उपकरण भी मुहैया कराए जाएंगे। बच्चों को उन उपकरणों से प्रोजेक्ट बनाने होंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट बनाने वाले बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान केन्द्र पुरस्कृत करेगा।

chat bot
आपका साथी