पटना में सांख्यिकी स्‍वयंसेवकों पर लाठीचार्ज, 50 घायल

पटना के जेपी गोलंबर पर आज दोपहर पुलिस ने आंदोलनकारी सांख्यिकी स्‍वयंसेवकों पर लाठीचार्ज किया। इस क्रम में दर्जनों प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस ने आंदोलनकारियों काे समर्थन दे रहे राजद विधायक भाई दिनेश को भी गिरफ्तार कर लिया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2015 01:07 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2015 08:25 PM (IST)
पटना में सांख्यिकी स्‍वयंसेवकों पर लाठीचार्ज, 50 घायल

पटना। राजधानी के जेपी गोलंबर पर आज दोपहर पुलिस ने आंदोलनकारी सांख्यिकी स्वयंसेवकों पर लाठीचार्ज किया। इस क्रम में दर्जनों प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस ने 20 आंदोलनकारियों सहित आंदोलन काे समर्थन दे रहे राजद विधायक भाई दिनेश को भी गिरफ्तार कर लिया।

घटना के विरोध में आज शाम कैंडल मार्च निकाला गया। सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के प्रदेश संयोजक मंजय कुमार ने कहा कि लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को काला दिवस मनाया जायेगा। गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के पास सांख्यिकी स्वयंसेवक धरना पर बैठेंगें।

मिली जानकारी के अनुसार, सांख्यिकी स्वयंसवक अपनी मांगों के समर्थन में जेपी गाेलंबर से आर ब्लॉक की ओर जा रहे थे। बीते दिनों हाईकोर्ट ने इस क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। इसके आलोक में सांख्यिकी स्वयंसवकों को आगे बढ़ने सेे पुलिस ने रोका, लेकिन वे नहीं माने।

आंदोलनकारियों की भीड़ के कारण गांधी मैदान के आसपास यातायात बाधित हो गया। निर्दश के बावजूद उनके नहीं हटने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर उन्हें तितर-बितर कर दिया। लाठी चार्ज के दाैरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया।

लाठी चार्ज में 50 से अधिक स्वयंसेवक घायल हो गए। लाठी चार्ज में गंभीर रूप से घायल 10 सांख्यिकी स्वयंसेवकों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के प्रदेश संयोजक मंजय कुमार ने कहा कि मांगों को लेकर कारगिल चौक के समीप पांच दिनों से आमरण अनशन चल रहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुरारी यादव सहित कई की हालत नाजुक होने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया। तब उन्हें ठेला पर लादकर इलाज के लिए ले जाया गया।

chat bot
आपका साथी