बीएसएफ जवानों ने दर्शाया संघर्ष की विषम परिस्थिति

पटना। पाटलिपुत्र खेल परिसर में रविवार को सीमा सुरक्षा बल द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष मनाई गई। इस दौरान

By Edited By: Publish:Mon, 30 Nov 2015 01:22 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2015 01:22 AM (IST)
बीएसएफ जवानों ने दर्शाया संघर्ष की विषम परिस्थिति

पटना। पाटलिपुत्र खेल परिसर में रविवार को सीमा सुरक्षा बल द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष मनाई गई। इस दौरान सहायक प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग द्वारा 1971 में भारत- पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में बीएसएफ द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अलावा 1906 में बनी कई एंटीक हथियार भी प्रदर्शनी में थे। लोगों के आकर्षण का केन्द्र ग्वालियर के महाराज द्वारा बीएसएफ को भेंट किया गया विंटेज राइफल बना हुआ था। इसके अलावा विंटेज दो नाली बंदूक भी शामिल थी। प्रदर्शनी में आधुनिक हथियारों की भी लंबी श्रृंखला थी। जिसमें 81 एमएम मोर्टार, एजीएस आदी शामिल थी।

बॉर्डर फिल्म के गाने पर झूमे जवान

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जवानों ने बॉर्डर फिल्म के गाने पर शानदार प्रस्तुति के अलावा युद्ध के विषम परिस्थितियों को भी दिखाया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक अरविंद पांडेय ने किया। संचालन सहायक प्रशिक्षण हजारीबाग के डीआइजी भगत सिंह टोलिया ने किया। मौके पर उप कमांडेंट संतोष सुभाष शर्मा, सहायक कमांडेंट संतोष कुमार व अन्य मौजूद थे।

::::::::इनसेट::::::

सुषमा, नेहा, प्रकाश व मंजीत जीते

पटना : स्थापना कार्यक्रम में अंतर स्कूल एथलेटिक्स मीट का भी आयोजन किया गया। जिसमें 100 मीटर, 200मी. और 400मी. दौड़ का आयोजन हुआ। दोनों वर्गो में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी क्रमश : सुषमा, शिवांगी, ऋतिका, हिता झा, नीधि, तनु, नेहा मिश्रा, आस्था सिन्हा, शिल्पा रानी, प्रकाश, रामाकांत, सौरव, मंजीत, उमंग, नीतीश, सत्यम यादव, अभिजीत कुमार सिंह, शुभम कुमार उत्तम, ज्योति, शिल्पा रानी, नेहा सिंह, राहुल, शुभम तुषार, शिवानी, पम्मी, अमीषा, मंजीत, रोहित राज, सुमन, आकांक्षा, शिवानी चौहान, प्रकाश, सचिन।

-------------

chat bot
आपका साथी