तेज धूप और गर्म हवा ने राजधानीवासियों को किया परेशान, पारा पहुंचा 40 पार

एक दिन में पटना का पारा चार डिग्री ऊपर आने से हुआ मौसम का बदलाव लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। रविवार को सुबह से ही राजधानी में तेज धूप खिल गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 10:25 AM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 10:25 AM (IST)
तेज धूप और गर्म हवा ने राजधानीवासियों को किया परेशान, पारा पहुंचा 40 पार
तेज धूप और गर्म हवा ने राजधानीवासियों को किया परेशान, पारा पहुंचा 40 पार
पटना, जेएनएन। पटना में शनिवार को अचानक चार डिग्री तापमान ऊपर चढ़ने से मौसम में हुए बदलाव का असर रविवार को भी देखने को मिल रहा है। सुबह से ही निकली तेज धूप से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि इतवार होने के कारण अधिकतर स्कूल, बैंक और कार्यालय बंद हैं। जिससे सड़कों को लोगों की संख्या कम ही दिख रही है।

रविवार को सुबह से ही पटना का तापमान अधिकतम पारा 40.5 पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम में आंकड़ा 23.9 को छू रहा है। इसी तरह गया राज्य में सबसे गर्म प्रदेश बना हुआ है। यहां अधिकतम टेम्प्रेचर 41.1 तो न्यूनतम 22.2 पर है।

शुक्रवार को पटना का अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन शनिवार को यह 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी मात्र 35 फीसद रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्धि होती रहेगी।

chat bot
आपका साथी