भाजपा ने नीतीश कुमार को समर्थन देने का किया एलान, चुना विधानमंडल दल का नेता

राजधानी पटना में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुन लिया गया है। भाजपा नेता सुशील मोदी और प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने इसका औपचारिक एलान भी कर दिया।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Wed, 26 Jul 2017 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jul 2017 11:16 PM (IST)
भाजपा ने नीतीश कुमार को समर्थन देने का किया एलान, चुना विधानमंडल दल का नेता
भाजपा ने नीतीश कुमार को समर्थन देने का किया एलान, चुना विधानमंडल दल का नेता

पटना [जेएनएन]। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद राजधानी पटना में भाजपा विधानमंडल की बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना लिया गया है।

भाजपा नेता सुशील मोदी और प्रदेश अध्यक्ष नित्‍यानंद राय ने समर्थन देने की घोषणा की दी। सुशील मोदी ने नीतीश कुमार से फोन पर बात की ओर इसके बाद समर्थन का एलान किया। उन्होंने कहा कि हम राज्यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे।

प्रदेश अध्‍यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार के प्रति विश्वास व्यक्त करती है। हम उनके नेतृत्व में सरकार बनायेंगे। साथ ही सुशील मोदी ने यह भी घोषणा किया कि भाजपा सरकार में शामिल होगी। 

इसके बाद भाजपा के विधायकों को सीएम हाउस बुलाया गया है। भाजपा विधायक सीएम हाउस पहुंच चुके हैं।यहां विधायको के लिए भोजन की भी व्‍यवस्‍था की गई है। भाजपा की एक महिला विधायक राज्‍यपाल से मिलकर नीतीश कुमार के समर्थन का दावा भी पेश कर चुकी हैं। उम्‍मीद लगायी जा रही है कि कल ही नीतीश कुमार भाजपा के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

बैठक से पहले भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि जनता दल यू ने भ्रष्टाचार के मुदृदे पर स्टैंड लिया। हमें खुशी है कि राज्य के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर समझौता नहीं किया। कांग्रेस ने हस्तक्षेप नहीं किया। हम इसका स्वागत करते हैं। भाजपा मध्यावधी चुनाव के पक्ष में नहीं है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने नीतीश कुमार को समर्थन देने का फैसला किया है। इससे पहले आज शाम मोदी के आवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लेने के लिए उक्त तीनों को इसके लिए अधिकृत कर दिया था। 

वहीं दिल्ली में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। बैठक में बिहार की राजनीतिक हालात को देखते हुए नीतीश कुमार को समर्थन देने पर विचार किया गया।

chat bot
आपका साथी