'14 मार्च बिहार विधानसभा का काला दिन', विधायक को सस्पेंड करने पर भाजपा भड़की, कहा- दलित से घृणा करती है राजद

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान माइक तोड़ने को लेकर भाजपा विधायक को सदन से दो दिन के निलंबित किए जाने पर भाजपा भड़क गई है। प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर 14 मार्च को विधानसभा के इतिहास में काला दिन बताया।

By Raman ShuklaEdited By: Publish:Wed, 15 Mar 2023 11:18 AM (IST) Updated:Wed, 15 Mar 2023 11:18 AM (IST)
'14 मार्च बिहार विधानसभा का काला दिन', विधायक को सस्पेंड करने पर भाजपा भड़की, कहा- दलित से घृणा करती है राजद
विधायक लखेंद्र पसवान को निलंबित करने को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल

पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को माइक तोड़ने को लेकर भाजपा विधायक लखींद्र पासवान को सदन से दो दिन के निलंबित किए जाने पर भाजपा भड़क गई है। प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर विधानसभा के इतिहास में काला दिन बताया।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर विपक्ष के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि पासवान जाति के विधायक को सत्ता पक्ष के एक विधायक द्वारा सदन में गाली दी गई। लखींद्र पासवान को अनुसूचित जाति से होने के कारण विधानसभा से दो दिन के लिए निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि पासवान आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की बात कर रहे थे। उनके मानदेय बढ़ाने को लेकर सरकार से प्रश्न कर रहे थे। इस दौरान सत्ता पक्ष के एक विधायक ने पासवान को गाली दी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने गाली देने वाले विधायक पर इसलिए कार्रवाई नहीं की क्योंकि जिस दल से वे आते हैं, उस दल में उनकी ही जाति का वर्चस्व है।

जायसवाल ने दावा करते हुए कहा कि राजद को शुरू से ही दलित से घृणा है। इस कारण ये लोग दलित को अपमानित करना अपना हक समझते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अब तो राजद के नेता भी सुरक्षित नहीं है। सारण में मंगलवार राजद नेता का अपहरण हो गया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, प्रदेश प्रवक्ता, अखिलेश सिंह, अरविंद सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिंह, राजू झा और अशोक भट्ट उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी