'क्या Tejashwi Yadav भी मुसलमानों के बीच...', BJP का तीखा सवाल; प्रॉपर्टी को लेकर राजनीति गर्म!

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि सीमांचल में जो आज हिन्दू अल्पसंख्यक हो गए हैं उनकी सम्पत्ति का सर्वे कराकर क्या तेजस्वी भी मुसलमानों के बीच वितरित करवाने के कांग्रेस के एजेंडे के साथ हैं। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने आईएनडीआईए को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा कभी भी सीमांचल में ममता मॉडल को लागू नहीं होने देगी।

By Raman Shukla Edited By: Rajat Mourya Publish:Wed, 24 Apr 2024 07:59 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2024 07:59 PM (IST)
'क्या Tejashwi Yadav भी मुसलमानों के बीच...', BJP का तीखा सवाल; प्रॉपर्टी को लेकर राजनीति गर्म!
'क्या Tejashwi Yadav भी मुसलमानों के बीच...', BJP का तीखा सवाल; प्रॉपर्टी को लेकर राजनीति गर्म!

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बुधवार को कांग्रेस एवं राजद को निशाने पर लेते हुए कहा कि आईएनडीआईए का असली चेहरा तुष्टिकरण की राजनीति है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि देश का एक्सरे करेंगे। सर्वेक्षण कराएंगे और सभी जाति, धर्म के लोगों की सम्पत्ति का सर्वे करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2024 के चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में कहा कि अल्पसंख्यक का सशक्तिकरण आवश्यक है। इसके लिए शिक्षा, सरकारी नौकरी और पीएसयू में इन्हें उचित अवसर प्रदान करेंगे।

'कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण...'

ऋतुराज ने बुधवार को भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस यह बातें अचानक नहीं बोल रही है। कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण का एजेंडा हमेशा रहा है। 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश की संपत्ति और संसाधन पर पहला अधिकार अल्पसंख्यक यानी मुसलमानों का है।

'विकसित भारत चाहिए या पाक?'

उन्होंने कहा, ऐसे में दूसरे चरण के मतदान वाले सीमांचल की जनता को तय करना है कि उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत चाहिए या फिर पाक? उन्होंने पाक को रोचक अंदाज में परिभाषित किया। बताया कि पाक मतलब पी से पूर्णिया, ए से अररिया, के से किशनगंज एवं कटिहार।

'क्या तेजस्वी भी मुसलमानों के बीच...'

उन्होंने तेजस्वी यादव से प्रश्न किया कि क्या वे भी कांग्रेस की तरह ओबीसी आरक्षण कोटे से काटकर अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने के पक्ष में हैं। क्या तेजस्वी यादव एनआरसी का भी विरोध करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सीमांचल में जो आज हिन्दू अल्पसंख्यक हो गए हैं उनकी सम्पत्ति का सर्वे कराकर क्या तेजस्वी भी मुसलमानों के बीच वितरित करवाने के कांग्रेस के एजेंडे के साथ हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने आईएनडीआईए को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा कभी भी सीमांचल में ममता मॉडल को लागू नहीं होने देगी। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Property: 'अंपनी संपत्ति बांटकर...', बिहार के इस दिग्गज नेता ने राहुल गांधी को दी ये सलाह

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'हमने नीतीश कुमार को...', चुनाव के बीच Tejashwi Yadav का बड़ा दावा; सियासी हलचल तेज

chat bot
आपका साथी