Bihar Weather: फिर बदलने वाला है मौसम, पटना समेत कई जिलों में वर्षा और मेघ गर्जन की चेतावनी; ठंड भी देगी दस्तक

Bihar Weather News आज पटना समेत आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में हल्की वर्षा मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी है। पूर्वी व प​श्चिमी चंपारण के एक या दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में बर्फीली हवा के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में एक बार वृद्धि की संभावना है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 21 Feb 2024 09:31 AM (IST) Updated:Wed, 21 Feb 2024 09:31 AM (IST)
Bihar Weather: फिर बदलने वाला है मौसम, पटना समेत कई जिलों में वर्षा और मेघ गर्जन की चेतावनी; ठंड भी देगी दस्तक
प्रस्तुति के लिए इसतेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  • डिग्री सेल्सियस राजधानी का रहा सबसे कम तापमान, रहे सतर्क
  • डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव राजधानी समेत प्रदेश में बुधवार से देखने को मिलेगा। 21-23 फरवरी तक उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। बुधवार को राजधानी में आंशिक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन के आसार है।

वहीं, उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में ओला वृष्टि की चेतावनी है।

इन जगहों पर आज होगी वर्षा

प्रदेश के गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज में वर्षा के आसार है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 23 फरवरी तक दक्षिण पूर्व व उत्तर पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर वर्षा के आसार हैं। वहीं, इसके बाद प्रदेश में बर्फीली हवा के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में एक बार वृद्धि की संभावना है।

इतना रहा पटना का तापमान

मंगलवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 10.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में प्रदेश का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में आने वाले बदलाव को देखते हुए किसान भाइयों को सलाह दी गई है। किसान भाई अपनी कटी फसलों को खुले स्थान पर रखने के बजाए सुरक्षित स्थान पर रखें। रबी फसलों को ओलावृष्टि से बचाने को लेकर एहतियात बरतें।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना- 30.1  14.4

गया- 30.5 14.4

भागलपुर- 29.3 14.4

मुजफ्फरपुर 27.0 15.6

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें-

Bhagalpur Crime: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्‍या के मामले में चार दोषियों को उम्रकैद, एक-एक लाख का जुर्माना भी लगा

East Champaran: नेपाल के वीरगंज में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, सड़कों पर आगजनी; टायर जलाकर किया प्रदर्शन

chat bot
आपका साथी