Bihar Politics: चिराग बोले - बिहार में अब सीएम नीतीश कोई फैक्टर नहीं, मोकामा अनंत सिंह की वजह से जीते

Bihar Politics लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने सीएम नीतीश पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अब नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं रहे उनका जनाधार खत्म हो चुका है। कुढ़नी उपचुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Wed, 09 Nov 2022 03:38 PM (IST) Updated:Wed, 09 Nov 2022 03:55 PM (IST)
Bihar Politics: चिराग बोले - बिहार में अब सीएम नीतीश कोई फैक्टर नहीं, मोकामा अनंत सिंह की वजह से जीते
चिराग पासवान, अनंत सिंह और सीएम नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव

पटना, आनलाइन डेस्क। बिहार में गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव के परिणाम के बाद एक बाद एक बार फिर से सियासी गहमागहमी शुरू हो गई है।  कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव की तरीखों के ऐलान के बाद महागठबंधन और एनडीए एक बार फिर से आमने-सामने हैं। लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अब नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं रहे। उनका जनाधार खत्म हो चुका है।

चिराग का सीएम नीतीश पर हमला

बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनाधार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार अब कोई फैक्टर नहीं रहे हैं। चिराग ने पिछले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मोकामा में अनंत सिंह की जीत हुई है। वो पहले भी निर्दलीय जीत दर्ज कर चुके हैं। उनका उस इलाके में प्रभाव है। 2020 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह को जो वोट मिला था और इस बार जो मत मिले हैं। अगर उसे देखा जाए तो साफ पता चल जाएगा महागठबंधन से उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। मोकामा की जीत अनंत सिंह की व्यक्तिगत जीत है।

कुढ़नी में बीजेपी का साथ देंगे चिराग पासवान

गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव में बीजेपी का साथ देने वाले चिराग पासवान ने यह कहा है कि वो कुढ़नी उपचुनाव में भी भाजपा का साथ देंगे। चिराग ने कहा कि गोपालगंज चुनाव में महागठबंधन को अपनी ताकत दिखानी थी लेकिन वहां उनकी हार हुई है।

5 दिसंबर को कुढ़नी उपचुनाव के लिए वोटिंग

राजद विधायक अनिल सहनी की विधायकी जाने के बाद मुजफ्फरपुर की कुढ़नी विधानसभा पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। 10 नंवबर को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और उनकी जांच 18 नवंबर तक होगी। पांच दिसंबर को मतदान होगा और आठ दिसंबर को काउंटिंग होगी। 

chat bot
आपका साथी