Bihar Panchayat Chunav News: बिहार पंचायत चुनाव को ले 19 कोषांगों का गठन, कर्मियों की तैनाती

Bihar Panchayat Chunav News पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए 19 कोषांगों का गठन कर अधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। सभी कोषांगों के नोडल अधिकारियों के साथ-साथ अधिकारियों-कर्मचारियों की भी तैनाती की गई। -

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:01 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:01 PM (IST)
Bihar Panchayat Chunav News: बिहार पंचायत चुनाव को ले 19 कोषांगों का गठन, कर्मियों की तैनाती
पंचायत चुनाव को लेकर कोषांगों का गठन किया गया है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना : स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए शनिवार को पटना के जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने 19 कोषांगों का गठन कर अधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती कर दी। सभी कोषांगों के नोडल अधिकारियों के साथ-साथ अधिकारियों-कर्मचारियों की भी तैनाती की गई। 

कार्मिक कोषांग : नोडल अधिकारी अरुण झा, जिला नियंत्रण कक्ष शिकायत एवं समाधान अनुश्रवण/ कंप्यूटराइजेशन /आइटी कोषांग में  प्रदीप सिंह प्रशिक्षु आइएएस, नोडल पदाधिकारी के रूप में सुरेंद्र प्रसाद रहेंगे। 

कम्युनिकेशन कोषांग : नोडल अधिकारी अपर समाहर्ता राजस्व होंगे। जिला पंचायत निर्वाचन कोषांग के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला पंचायत राज पदाधिकारी रहेंगे। 

विधि व्यवस्था कोषांग : वरीय प्रभार में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था तथा पुलिस उपाधीक्षक जिला नियंत्रण कक्ष एवं नोडल पदाधिकारी के रूप में विशेष कार्य पदाधिकारी कार्य करेंगे। 

ईवीएम कोषांग : वरीय प्रभार में अपर जिला दंडाधिकारी सामान्य तथा नोडल पदाधिकारी कुमारिल सत्यानंद रहेंगे। 

प्रशिक्षण कोषांग : अपर समाहर्ता आपदा वरीय चार्ज में तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में नगर दंडाधिकारी रहेंगे। 

वाहन कोषांग : वरीय चार्ज में अपर समाहर्ता राजस्व नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी रहेंगे। 

सामग्री कोषांग : वरीय प्रभार में अपर जिला दंडाधिकारी आपूर्ति तथा नोडल पदाधिकारी मो. इज्तबा हुसैन रहेंगे। 

व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग : वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता राजस्व तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में सुबोध कुमार रहेंगे।

आदर्श आचार संहिता कोषांग : वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में नगर दंडाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष में रहेंगे। 

मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग : वरीय चार्ज में उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में डीपीआरओ प्रमोद कुमार रहेंगे। 

वज्रगृह एवं मतगणना कोषांग : वरीय पदाधिकारी में अपर जिला दंडाधिकारी सामान्य तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में कुमारी सत्यानंद रहेंगे। 

प्रेक्षक एवं प्रोटोकॉल कोषांग : वरीय नोडल पदाधिकारी में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी तथा नोडल पदाधिकारी में मो. इश्तियाक अजमल रहेंगे। 

कार्मिक कल्याण कोषांग : वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में मो. इज्तबा हुसैन रहेंगे। 

स्वीप कोषांग : वरीय नोडल पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आइसीडीएस रहेंगे। 

chat bot
आपका साथी