Bihar Crime: वैशाली में लड़की के साथ घर में घुसकर छेड़खानी, विरोध करने पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला
Bihar Crime बिहार के वैशाली में सोमवार को घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़खानी की है। लड़की का आरोप है कि वे लोग उसका अपहरण करने की फिराक में थे। विरोध करने पर बदमाशों ने लड़की के साथ ही परिवार के 7 सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया।
हाजीपुर(वैशाली), जागरण संवाददाता। Bihar Crime वैशाली के हाजीपुर में घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़खानी की गई। खबर के मुताबिक गोरौल थाना अंतर्गत नाबालिग लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर पीड़ित लड़की के साथ परिवार के सात सदस्यों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना के बाद घायल पीड़ित लड़की के साथ उसके सभी स्वजनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में गांव के ही छह लोगों पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप है।
लड़की को अगवा करने की कोशिश
घटना के संबंध में पीड़ित लड़की का कहना है कि वो सोमवार को जब घर में अकेली थी उसी दौरान आरोपित बिट्टू पासवान अपने कुछ दोस्तों के साथ अचानक घर पहुंच गया। घर में घुसने के बाद आरोपित बिट्टू पासवान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर छेड़खानी करने लगा। पीड़ित लड़की का यह भी आरोप है कि बदमाशों ने उसे अगवा करने की भी कोशिश की।
विरोध करने पर चाकू से वार
पीड़ित लड़की की आवाज सुनकर जब घर के लोगों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। आरोपितों ने एक एक कर पीड़ित लड़की के साथ उसके भाई और उसके पिता समेत परिवार के सात लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सभी घायल हो गए। वहीं पीड़ित लड़की का यह भी कहना है कि आरोपितों ने पिस्टल से जान मारने की कोशिश भी की।
सभी को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।घर के लोगों को बुरी तरह जख्मी करने के बाद आरोपित फरार हो गए। इधर, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।