LIVE BLOG

Bihar Cabinet Expansion HIGHLIGHTS: नीतीश कैबिनेट में तेज प्रताप को वन व पर्यावरण विभाग, मंत्रियों में बंट गए विभाग

Bihar Cabinet Expansion HIGHLIGHTS: बिहार में महागठबंधन की नई नीतीश कुमार सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार को हुआ। इसमें बनाए गए 31 मंत्रियों में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं।

Amit AlokPublish:Tue, 16 Aug 2022 03:40 PM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 03:40 PM (IST)
Bihar Cabinet Expansion HIGHLIGHTS: नीतीश कैबिनेट में तेज प्रताप को वन व पर्यावरण विभाग, मंत्रियों में बंट गए विभाग
Bihar Cabinet Expansion HIGHLIGHTS: नीतीश कैबिनेट में तेज प्रताप को वन व पर्यावरण विभाग, मंत्रियों में बंट गए विभाग

Highlights

  • महागठबंधन की नीतीश सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्‍तार संपन्‍न
  • तेज प्रताप बने वन व पर्यावरण मंत्री, उपेंद्र कुशवाहा लिस्‍ट से आउट
  • सर्वाधिक मंत्री आरजेडी से, अवध बिहारी चौधरी बन सकते हैं स्‍पीकर

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar Cabinet Expansion HIGHLIGHTS: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के मंत्रियों ने मंगलवार को महागठबंधन (Mahagathbandhan) की नई बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) में शपथ ली। राज्‍यपाल फागू चौहान (Governor Fagu Chauhan) नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उनके बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया।
मंत्रिमंडल में राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) की हिस्‍सेदारी अधिक है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दल यूनाइटेड (JDU) दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस (Congress) को दो सीटें मिली हैं तो जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) से एक मंत्री बनाए गए हैं। भाकपा माले (CPI ML) सहित अन्‍य दल सरकार में शामिल नहीं हुए हैं।

विधानसभा के स्‍पीकर आरजेडी कोटे से अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Chaudhary) बनाए जाएंगे। तबीयत खराब रहने के कारण लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके।

Bihar Cabinet Expansion HIGHLIGHTS:

16/08/2022
2:26:43 pm

शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया।
राष्‍ट्रीय जनता दल:
तेज प्रताप यादव: वन-पर्यावरण
आलोक मेहता : राजस्‍व एवं भूमि सुधार
अनिता देवी: पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्‍याण
सुरेंद्र यादव: सहकारिता
चंद्रशेखर: शिक्षा
ललित यादव: लोक स्‍वास्‍थ्‍य अभियंत्रण
जीतेंद्र राय: कला-संस्‍कृति व युवा
रामानंद यादव: खान एवं भूतत्‍व
सुधाकर सिंह: कृषि
सर्वजीत कुमार: पर्यटन
सुरेंद्र राम: श्रम संसाधन
शमीम अहमद: गन्‍ना उद्योग
शहनवाज: बापदा प्रबंधन
इसरायल मंसूरी: सूचना-प्रावैधिकी
कार्तिक सिंह: विधि मंत्री
समीर महासेठ: उद्योग
जनता दल यूनाइटेड:
विजय चौधरी: वित्‍त, वाणिज्‍य एवं संसदीय कार्य
बिजेंद्र यादव: ऊर्जा, योजना
अशोक चौधरी: भवन निर्माण
श्रवण कुमार: ग्रामीण विकास
संजय झा: जल संसाधन, सूचना व जनसंपर्क
मदन सहनी: समाज कल्‍याण
शीला कुमारी: परिवहन
लेशी सिंह: खाद्य व उपभोक्‍ता संरक्षण
जमा खान: अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण
जयंत राज: लघु जल संसाधन
सुनील कुमार: निबंधन, उत्‍पाद व मद्य निषेध
कांग्रेस:
मुरारी प्रसाद गौतम: पंचायती राज
अफाक आलम: पशु एवं मत्‍स्‍य संसाधन
हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा:
संतोष कुमार सुमन: अनुसूचित जाति व जनजाति कल्‍याण
निर्दलीय:
सुमित कुमार सिंह: विज्ञान एवं प्रावैधिकी

16/08/2022
1:45:10 pm

तेजस्‍वी को स्‍वास्‍थ्‍य तो तेज प्रताप को वन व पर्यावरण विभाग

तेजस्‍वी यादव को नगर विकास, स्‍वास्‍थ्‍य व पथ निर्माण विभाग दिए गए हैं। तेज प्रताप यादव को वन व पर्यावरण विभाग का दायित्‍व मिला है।

16/08/2022
1:15:05 pm

शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की फाइनल सूची

राष्‍ट्रीय जनता दल: तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, अनिता देवी, सुरेंद्र यादव, चंद्रशेखर, ललित यादव, जीतेंद्र राय, रामानंद यादव, सुधाकर सिंह, सर्वजित कुमार, सुरेंद्र राम, शमीम अहमद, शहनवाज, इसरायल मंसूरी, कार्तिक सिंह, समीर महासेठ
जनता दल यूनाइटेड: विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, संजय झा, मदन सहनी, शीला कुमारी, लेशी सिंह, जमा खान, जयंत राज, सुनील कुमार
कांग्रेस: मुरारी प्रसाद गौतम, अफाक आलम
हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा: संतोष कुमार सुमन
निर्दलीय: सुमित कुमार सिंह


16/08/2022
12:29:45 pm

बिहार के नीतीश मंत्रिमंडल में 31 मंत्रियों ने ली शपथ

महागठबंधन की नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्‍तार का शपथ ग्रहण संपन्‍न। कुल 31 मंत्रियों ने ली शपथ।

16/08/2022
12:28:39 pm

अनंत सिंह के करीबी कार्तिक सिंह ने ली शपथ

इसराइल मंसूरी, सुरेंद्र राम व कार्तिक सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। अनंत सिंह के करीबी कार्तिक सिंह पहली बार विधान पार्षद बने हैं।

16/08/2022
12:13:55 pm

अनिता देवी, जीतेंद्र राय, जयंत राज, जमां खान व सुधाकर सिंह ने ली शपथ

अनिता देवी, जीतेंद्र राय, जयंत राज, जमां खान व सुधाकर सिंह ने ली शपथ।अनिता देवी आरजेडी से तो जमा खान जेडीयू से विधायक हैं। जीतेंद्र राय सारण के मढ़ौरा से आरजेडी विधायक हैं। कैमूर के रामगढ़ से विधायक सुधाकर सिंह आरजेडी प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं।जमा खान पर 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

16/08/2022
12:12:36 pm

शीला मंडल, सुमित कुमार सिंह, प्रो. चंद्रशेखर, मो. शहनवाज व समीर महासेठ बने मंत्री

शीला मंडल, सुमित कुमार सिंह, प्रो. चंद्रशेखर, समीर महासेठ एवं शहनवाज बने मंत्री। समीर महासेठ दो बार विधायक व एक बार विधान पार्षद रहे हैं। वर्तमान में मधेपुरा से आरजेडी विधायक प्रो. चंद्रशेखर तीन बार के विधायक हैं। पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित कुमार सिंह चकाई से विधायक हैं। वे दो बार से विधायक हैं।

16/08/2022
12:03:40 pm

मदन सहनी, ललित यादव, कुमार सर्वजीत, संतोष सुमन व संजय झा ने ली शपथ

तीसरे समूह में मदन सहनी, ललित यादव, कुमार सर्वजीत, संतोष सुमन व संजय झा ने ली मंत्री पद की शपथ। ललित यादव अब तक छह बार विधायक रहे हैं। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन बिहार विधान परिषद के सदस्‍य हैं।

16/08/2022
11:51:52 am

लेसी सिंह, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी व सुरेंद्र यादव ने ली शपथ

दूसरे समूह में लेसी सिंह, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी व सुरेंद्र यादव  व रामानंद यादव ने ली मंत्री पद की शपथ। श्रवण कुमार नालंदा से विधायक हैं।

16/08/2022
11:49:58 am

बिजेंद्र यादव सुपौल से तो तेज प्रताप हसनपुर से विधायक

मंत्री पद की शपथ लेने वाले बिजेंद्र यादव सुपौल से तो आलोक मेहता उजियारपुर से विधायक हैं। तेज प्रताप यादव समस्‍तीपुर के हसनपुर से विधायक हैं। लगातार दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके तेज प्रताप महागठबंधन की पिछली सरकार में स्‍वास्‍य मंत्री रह चुके हैं। प्रो. अफाक आलम पूर्णिया के कसबा से विधायक हैं।

16/08/2022
11:42:34 am

तेज प्रताप यादव ने ली मंत्री पद की शपथ

पहले समूह में पांच मंत्रियों ने ली शपथ। इसमें विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, आलोक मेहता, तेज प्रताप यादव शामिल रहे।

16/08/2022
11:27:44 am

मंत्रियों के शपथ ग्रहण में अब कुछ मिनट शेष

महागठबंधन की नीतीश सरकार में मंत्रियों के शपथ ग्रहण में अब कुछ मिनट शेष। पूर्वाह्न 11.30 बजे से राज्‍यपाल दिलाएंगे पद की शपथ।

16/08/2022
11:20:17 am

पत्‍नी राजश्री संग राजभवन पहुंचे तेजस्‍वी यादव

उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव पत्‍नी राजश्री के साथ राजभवन पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह में अब कुछ मिनटों की ही देरी है।

16/08/2022
11:18:58 am

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं शपथ लेने वाले सभी मंत्री पहुंचे

शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन में नेताओं एवं अन्‍य अतिथियों का आना जारी है। जिन मंत्रियों को शपथ लेनी है, वे सभी पहुंच चुके हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच चुके हैं।

16/08/2022
11:12:54 am

मंत्री बनाए जा रहे सरेंद्र यादव, आडवाणी के हाथ से छीनकर फाड़ा था बिल

बिहार सरकार में मंत्री पद संभालने वाले विधायकों में शामिल आरजेडी के सरेंद्र यादव ने साल 1998 में सांसद रहते तत्‍कालीन उपप्रधानमंत्री आडवाणी के हाथ से महिला आरक्षण बिल छीनकर फाड़ दिया था।

16/08/2022
10:52:06 am

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे तेज प्रताप सहित कई विधायक

शपथ लेने के लिए आरजेडी विधायक ल रामानंद यादव व ललित यादव पहुंचे। ऐसे विधायकों के बैठने की मंच के बाएं तरफ अलग व्यवस्था है। आरजडी विधायक अवध बिहारी चौधरी दर्शक दीर्घा में पीछे बैठे। शपथ लेने लेशी सिंह भी पहुंचीं। सुनील कुमार व तेज प्रताप यादव भी पहुंच चुके हैं।

16/08/2022
10:48:38 am

शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं व अन्‍य अतिथियों का आना आरंभ

शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं व अन्‍य अतिथियों का आना आरंभ हो चुका है। राजभवन के राजेंद्र मंडप में तीन प्रवेश द्वारों से उन्‍हें आने दिया जा रहा है। शेष तीन प्रवेश द्वार बंद रखे गए हैं। मंच पर नौ माइक स्टैंड लगाए गए हैं, जिससे स्‍पष्‍ट है कि एक बार में नौ म॔त्री शपथ ले सकते हैं।

16/08/2022
10:42:38 am

आरजेडी के आलोक मेहता बनेंगे शिक्षा मंत्री

मंत्रिमंडल विस्‍तार में अब एक घंटे से भी कम समय। इस बीच खबर मिली है कि आरजेडी के आलोक मेहता को शिक्षा मंत्री बनाया जाएगा।

16/08/2022
10:32:37 am

राजद कोटे से शपथ लेने वाले कई विधायक पहले भी रह चुके हैं मंत्री

नीतीश कुमार की नई सरकार में मंत्री बनने वाले राजद के कई विधायक पहले भी मंत्रिमंडल का हिस्‍सा रह चुके हैं। पटना जिले के मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र के समर्थक लड्डू बनवाने में जुटे हैं। राजद की एक और विधायक अनीता देवी को मंत्री बनाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि आलाकमान के फैसले को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।

16/08/2022
10:12:46 am

आरजेडी के पास एनडीए सरकार में बीजेपी के पास रहे सभी विभाग

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग रहेगा तो तेजस्‍वी के पास वित्‍त विभाग। आरजेडी के पास एनडीए सरकार में बीजेपी के पास रहे सभी विभाग जाएंगे।

16/08/2022
9:56:15 am

शपथ ग्रहण में लालू के शामिल होने पर संशय

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के 15 अगस्‍त को पटना आने की चर्चा थी। लेकिन वे 15 को नहीं आए। आज भी उनके आने पर संशय बना हुआ है। बताया जाता है कि तबीयत थोड़ी खराब होने के कारण वे शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे।  

16/08/2022
9:40:16 am

अलग-अलग नहीं, बल्कि समूह में होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण

मंत्रियों का शपथ ग्रहण अलग-अलग नहीं, बल्कि समूह में होगा। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्‍यपाल फागू चौहान सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

16/08/2022
9:21:05 am

महागठबंधन सरकार में पहली बार के एमएलए भी बनेंगे मंत्री

बिहार की महागठबंधन सरकार में आज 30 नए मंत्री शामिल होंगे। जेडीयू ने जहां अपने पुराने चेहरों को तरजीह इी है, वहीं आरजेडी व कांग्रेस ने कई नए चेहरों पर भरोसा जताया है। कार्तिक सिंह, शाहनवाज व इसराइल मंसूरी के नाम चर्चा में हैं। तीनों पहली बार विधायक बने हैं।

16/08/2022
8:55:21 am

महागठबंधन की पिछली सरकार में 28 मंत्री थे, इस बार होंगे ज्‍यादा

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू व आरजेडी ने कांग्रेस के साथ महागठबंधन बना बड़ी जीत दर्ज की थी। उस वक्‍त की नीतीश कुमार सरकार में 28 सदस्यीय मंत्रिमंडल था। नीतीश कुंमार ने बिहार की जाति व्‍यवस्‍था को ध्‍यान में रखकर सोशल इंजीनियरिंग साधते हुए तीन कुर्मी, चार मुस्लिम, पांच दलित, तीन-तीन निषाद और कुशवाहा, दो राजपूत, एक-एक भूमिहार और ब्राह्मण तथा सात यादवों को मंत्री बनाया था। इस बार पहले की तुलना में अधिक मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

16/08/2022
8:42:36 am

बीजेपी के साथ घुट रहे थे नीतीश, महागठबंधन में राहत

भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन की सात दलीय सरकार है, लेकिन उनकी पार्टी मंत्री पद नहीं लेगी। उन्‍होंने कहा कि बीपेजी के साथ रहते हुए नीतीश कुमार को घुटन हो रही थी। अब उन्‍हें महागठबंघन में राहत भरी खुली हवा मिली है।

16/08/2022
8:30:20 am

उपेंद्र कुशवाहा काे कैबिनेट में जगह नहीं

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा काे कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। इस बीच वे दिल्ली गए हैं। हालांकि, अंतिम मौके पर भी फेरबदल की संभावना बनी हुई है।

16/08/2022
8:15:38 am

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस में असंतोष गहराया

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बिहार कांग्रेस में असंतोष गहरा गया है। कांग्रेस में पांच मंत्री पद की मांग की जा रही है। नीतीश सरकार में दो मंत्री पद दिए जाने से नाराज कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिलीं तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के लिए भी आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया।

16/08/2022
8:01:20 am

राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारियां जारी

मंत्रिमंडल विस्‍तार के लिए राजभवन में तैयारियां की जा रही हैं। वहां मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रियों को राज्‍यपाल फागू चौहान अपराह्न 11.30 बजे से शपथ दिलाएंगे।

16/08/2022
7:41:04 am

आरजेडी व जेडीयू को मिलने वाले संभावित विभाग

माना जा रहा है कि जेडीयू के कोटे में गृह, निगरानी, शिक्षा, भवन निर्माण, अल्‍पसंख्‍यक मामले, समाजिक सुरक्षा, एवं जल संसाधन विभाग आएंगे। आरजेडी को वित्‍त, व्‍यवसायिक कर, सड़क निर्माण, आपदा प्रबंधन तथा पर्यावरण व वन वाले विभाग दिए जा सकते हैं।

16/08/2022
7:26:14 am

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित भी बनाए जा रहे मंत्री

मंत्री बनाए जा रहे निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे दिवंगत पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे हैं।

16/08/2022
7:16:42 am

जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह बनाए जाएंगे मंत्री

मंत्री बनाए जा रहे विधायक सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे तेजस्वी यादव के करीबी हैं तो तेज प्रताप यादव से उनकी ठनती रही है।

16/08/2022
6:56:51 am

तेज प्रताप यादव बनाए जा सकते हैं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री

महागठबंधन की सरकार में मंत्रियों के नाम तय होने के बाद विभागों को लेकर काया लगाए जा रहे हैं। गृह विभाग मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के पास रहेगा। माना जा रहा है कि पथ परिवहन विभाग उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव को दिया जाएगा। तेज प्रताप यादव स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बनाए जा सकते हैं।

16/08/2022
6:51:38 am

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर चर्चा आज

बिहार में अब प्रतिपक्ष की भूमिका में आ चुकी बीजेपी आज दिल्‍ली में बिहार कोर कमेटी की बैठक कर रही है। इसमें नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मंथन किया जाना है। नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, अमरेन्द्र प्रताप सिंह के नाम चर्चा में हैं। हालांकि, एनडीए सरकार में विधानसभा अध्‍यक्ष रहे विजय सिन्हा का नाम सबसे आगे चल रहा है।

16/08/2022
6:34:37 am

नई सरकार के गठन को लेकर देर राज तक हुई चर्चा

नीतीश कुमार की नई सरकार का विस्तार आज पूर्वाह्न 11.30 बजे होना है। इसकी सूची में कई बड़े नाम नहीं हैं। इसपर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर देर रात तक चर्चा हुई। तेजस्वी यादव भी डैमेज कंट्रोल में लगे हुए हैं।

16/08/2022
6:18:02 am

निर्दलीय सुमित सिंह भी बनेंगे मंत्री

इसके अलावा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार में निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को भी शामिल किया जा रहा है।

16/08/2022
6:17:09 am

महागठबंधन सरकार में कांग्रेस व 'हम' से बनने जा रहे मंत्री

महागठबंधन की नई सरकार में आरजेडी व जेडीयू के अलावा कांग्रेस व हम कोटे से बनने जा रहे मंत्री ये हैं...
कांग्रेस:

अफाक आलम
मुरारी गौतम

हम:

संतोष सुमन

16/08/2022
6:14:12 am

नई सरकार में आरजेडी कोटे से ये बनेंगे मंत्री

नई सरकार में आरजेडी कोटे से बनने वाले मंत्रियों की सूची यह है...

तेज प्रताप यादवआलोक मेहताअनिता देवीसुरेंद्र यादवचंद्रशेखरललित यादवभाई वीरेंद्ररामानंद यादवसुधाकर सिंहसर्वजीत कुमारसुरेंद्र रामअख्तरुल शहीनशहनवाजभारत भूषण मंडलसमीर महासेठ

16/08/2022
6:12:12 am

लिस्‍ट में शामिल जेडीयू कोटे के मंत्री

महागठबंधन सरकार में आज शपथ लेने जा रहे मंत्रियों की फाइनल लिस्ट सामने आ गई है।  जेडीयू कोटे से ये मंत्री बनेंगे...

विजय चौधरीबिजेंद्र यादवअशोक चौधरीशीला मंडलश्रवण कुमारसंजय झालेशी सिंहजमा खानजयंत राजमदन सहनीसुनील कुमार

16/08/2022
6:08:05 am

स्‍पीकर की रेस में अवध बिहारी चौधरी सबसे आगे

महागठबंधन की नई सरकार में आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी का नाम विधानसभा अध्‍यक्ष के लिए सबसे आगे है। विधान परिषद के सभापति के लिए जेडीयू के प्रो. रामवचन राय का नाम रेस में सबसे आगे है।

16/08/2022
5:57:20 am

शपथ ग्रहण समारोह के लिए लालू के पटना आने का कार्यक्रम रद

मंत्रिमंडल विस्‍तार के शपथ ग्रहण समारोह में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के शामिल होने की उम्‍मीद थी। लेकिन तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण उनके कार्यक्रिम पर ग्रहण लगता दिख रहा है। अब बताया जा रहा है कि वे दिल्‍ली से पटना नहीं आ रहे हैं।

16/08/2022
12:14:02 am

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में नेता विरोधी दल पर चर्चा

मंगलवार को दिल्ली में बिहार बेजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें विधानसभा में नेता विरोधी दल के नाम पर चर्चा हो सकती है। बैठक के लिए बिहार बीजेपी के नेताओं को दिल्‍ली बुलाया गया है।

16/08/2022
12:13:31 am

महागठबंधन सरकार के संभावित मंत्रियों की लिस्‍ट

आरजेडी: तेज प्रताप यादव, सुधाकर सिंह, आलोक मेहता, अनिता देवी, चंद्रशेखर यादव, सुरेंद्र यादव, सर्वजीत पासवान, समीर महासेठ, मास्टर कार्तिकेय सिंह, शाहनवाज आलम, भरत भूषण मंडल, अख्तरुल इमान शाहीन
जेडीयू: विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, लेशी सिंह, मदन सहनी, जमा खा, सुनील कुमार, संजय झा
कांग्रेस: शकील अहमद खान, मुरारी प्रसाद गौतम
हम: संतोष कुमार सुमन
निर्दलीय: सुमित कुमार सिंह

16/08/2022
12:12:23 am

वाम दल नहीं होंगे शामिल, मांझी की पार्टी को एक मंत्री पद

जीतन राम मांझी के हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा को एक मंत्री पद मिलने जा रहा है, जिसपर उनके बेटे संतोष कुमार सुमन को मंत्री बनाया जाएगा। निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। भाकपा माले सहित अन्‍य वाम दल मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हो रहे हें। हालांकि, वे सरकार को समर्थन देंगे।

16/08/2022
12:11:18 am

मंत्री पद को लेकर कांग्रेस में असंतोष, कार्यालय में हंगामा

कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्‍त चरण दास ने बताया कि उनकी पार्टी से फिलहाल दो मंत्री शपथ लेंगे। इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस में असंतोष की बात सामने आई है। इसे लेकर सोमवार को पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय (सदाकत आश्रम) में हंगामा भी हुआ।

16/08/2022
12:10:47 am

पहले मंत्रिमंडल विस्‍तार के लिए मंत्रियों के नाम तय

महागठबंधन की सरकार में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव का पहले ही शपथ ग्रहण हो चुका है। अब मंत्रियों की बारी है। मंगलवार को पहले मंत्रिमंडल विस्‍तार के लिए मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी