सुपर डांसर सपना चौधरी और भोजपुरी स्टार खेसारीलाल ने मचाई धूम, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। दोनों का ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 26 Jul 2019 12:30 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jul 2019 08:06 PM (IST)
सुपर डांसर सपना चौधरी और भोजपुरी स्टार खेसारीलाल ने मचाई धूम, वीडियो हुआ वायरल
सुपर डांसर सपना चौधरी और भोजपुरी स्टार खेसारीलाल ने मचाई धूम, वीडियो हुआ वायरल

पटना, जेएनएन। हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), दोनों एक साथ दिखें तो दोनों जलवा देखते ही बनता है। दोनों हमेशा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट औऱ डांस वीडियो से धूम मचाते रहते हैं।

अपने डांस से सपना चौधरी  (Sapna Choudhary) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हमेशा अपने फैंस का दिल जीतते हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो अपनी ओर  सबका ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में दोनों साथ में ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर किसी का भी मन उनके साथ थिरकने के लिए बेकरार हो सकता है। वैसे तो यह वीडियो किसी इवेंट का लग रहा है, लेकिन ये सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

वीडियो में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी गाने पर एकसाथ मस्ती में डांस कर रहे हैं। अकसर हरियाणवी गानों पर थिरकने वाली सपना चौधरी ने इस वीडियो में भोजपुरी गानों पर भी खूब कहर बरपाया है। और तो और इवेंट के दौरान दोनों के डांस स्टेप्स और मूव्स भी तारीफ के लायक हैं। वीडियो में जहां एक तरफ सपना चौधरी ऑरेंज सूट में नजर आ रही हैं तो वहीं खेसारी लाल यादव ने ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है।

दोनों का ये वीडियो सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है जिसपर लोगों ने उनके डांस मूव्स की जमकर तारीफ की है। साथ ही उनके खेसारीलाल यादव के साथ डांस को लेकर भी कॉमेंट किया है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी